Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एबरडीन का पेट्रोलियम उद्योग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यह पृष्ठ केवल एबरडीन के पेट्रोलियम उद्योग से संबंधित है, यहाँ की संपूर्ण अर्थव्यवस्था की जानकारी के लिये, एबरडीन की अर्थव्यवस्था पर जाएँ thumb|200px|तेल और गैस ड्रिलिंग रिग thumb|200px|एबरडीन कोस्ट एबरडीन में, परंपरागत रूप से, मछली पकड़ने, कपड़ा मिलों, जहाज निर्माण और कागज बनाने के काम होते रहे हैं। इन उद्योगों का बड़े पैमाने पर प्रतिस्थापन किया जा चुका है। पिछले तीन दशकों से एबरडीन के आर्थिक विकास में आयी जबर्दस्त तेजी के लिए काफी हद तक यहाँ के इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विकास उद्योग में उच्च प्रौद्योगिकी विकास, व अन्य उद्योगों के साथ विशेष रूप से यहाँ के तेल उद्योग जिम्मेदार है। पेट्रोलियम उद्योग अब एबरडीन की अर्थव्यवस्था के प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं। बीसवीं सदी के अंतिम चरण में उत्तरी सागर में महत्वपूर्ण तेल भंडार की खोज के बाद से एबरडीन यूरोप के पेट्रोलियम उद्योग का केंद्र बन गया। विश्व में दूसरे सबसे बड़े हेलीपोर्ट और समुद्र में तेल निकालने के लिए एक महत्वपूर्ण जहाज बंदरगाह सेवा के कारण एबरडीन को अक्सर ऑयल कैपिटल ऑफ़ यूरोप भी कहा जाता है।http://www.talentscotland.com/view_item.aspx?item_id=912 Aberdeen - Introduction to the city Scottish Enterprise 2007-02-18 https://web.archive.org/web/20081206173133/http://www.talentscotland.com/view_item.aspx?item_id=912 6 दिसंबर 2008 dead आने वाले वर्षों में तेल आपूर्ति के कम होते जाने की संभावना को देखते हुए एबरडीन को {0ऑयल कैपिटल ऑफ़ यूरोप{/0} से एनर्जी कैपिटल ऑफ़ यूरोप बनाने के संयुक्त प्रयास चल रहे हैं और नयी ऊर्जा स्रोतों के विकास पर ख़ास दिलचस्पी ली जाने लगी है; और तेल उद्योग से नयी ऊर्जा तथा अन्य उद्योगों की ओर प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण शुरू हो चुका है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए स्कॉटिश इंटरप्राइज के नेतृत्व में "एनर्जेटिका" की शुरुआत हो चुकी है।http://news.bbc.co.uk/1/hi/business/3236703.stm A burst of energy in Europe's oil capital बीबीसी न्यूज़ Online 12 नवम्बर 2003 20 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20171125122938/http://news.bbc.co.uk/1/hi/business/3236703.stm 25 नवंबर 2017 live इन्हें भी देखें एबरडीन की अर्थव्यवस्था सन्दर्भ श्रेणी:एबरडीन की अर्थव्यवस्था श्रेणी:एबरडीन