411 REFERENCE · Wikipedia
ऊँचाहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऊँचाहार Unchahar ऊँचाहार India Uttar Pradesh 25.905 81.302 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला रायबरेली ज़िला 11033 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अवधी भारतीय मानक समय +5:30
ऊँचाहार (Unchahar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रायबरेली ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
ऊँचाहार लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित है। प्रयागराज से इसकी दूरी 85 किलोमीटर और लखनऊ से 115 किलोमीटर है। ऊंचाहार उत्तर प्रदेश की एक विधानसभा सीट भी है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोज पांडेय यहां से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
प्रशासनिक ढांचा
ऊंचाहार एक विधानसभा सीट होने के साथ ही एक तहसील भी है। इस तहसील के अंतर्गत चार ब्लॉक ऊंचाहार, जगतपुर, दीनशाह गौरा और रोहनियां हैं। चारों ब्लॉक के अंतर्गत 209 ग्रामसभाएं हैं।
जनसंख्या
भारत की 2011 जनगणना के मुताबिक ऊंचाहार नगर पंचायत की आबादी 11,033 है। जिसमें 44.50% हिन्दू व 55.04% मुस्लिम हैं। वहीं ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभाओं में रहने वाले लोगों की कुल आबादी 310,680 है। https://www.census2011.co.in/data/subdistrict/828-unchahar-rae-bareli-uttar-pradesh.html Villages & Towns in Unchahar Tehsil of Rae Bareli, Uttar Pradesh www.census2011.co.in 2021-02-12
उद्योग एवं आजीविका
ऊँचाहार में रहने वाले अधिकतर लोग कृषि व इससे जुड़े व्यवसायों पर आश्रित है। यहां पर नेशनल थर्मल पावर प्लांट (एनटीपीसी) का 1050 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट स्थापित है।https://www.ntpc.co.in/power-generation/coal-based-power-stations/unchahar Coal Based Power Stations NTPC www.ntpc.co.in 2021-02-12 19 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210119020634/https://www.ntpc.co.in/power-generation/coal-based-power-stations/unchahar dead एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार में 10 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया गया है। https://cdm.unfccc.int/ProgrammeOfActivities/cpa_db/Q95DLOWZAGJX704MIK63FY1V8BHNCT/view CDM: 10 MW Solar PV power project at NTPC-Unchahar cdm.unfccc.int 2021-02-12 पावर प्लांट की वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। हालांकि अधिकतर निवासी एनटीपीसी में मजदूर के रूप में कार्यरत हैं। पावर प्लांट के अंदर काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी स्थानीय नहीं हैं।
इन्हें भी देखें
रायबरेली ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:रायबरेली ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:रायबरेली ज़िले के नगर