Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्ट्रेप्टोमाइसीस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्ट्रेप्टोमाइसीसStreptomyces Streptomyces sp 01.png सूक्ष्मदर्शी में एक स्ट्रेप्टोमाइसीस नमूना बैकटीरिया (Bacteria) टेराबैक्टीरिया (Terrabacteria) ऐक्टीनोबैक्टीरिया (Actinobacteria) ऐक्टीनोबैक्टीरिया (Actinobacteria) ऐक्टीनोमाइसीटालीस (Actinomycetales) स्ट्रेप्टोमाइसीटेसी (Streptomycetaceae) स्ट्रेप्टोमाइसीस (Streptomyces) वॉक्समेन व हेनरीकी, 1943 जातियाँ 550 जातियों से अधिक स्ट्रेप्टोमाइसीस (Streptomyces) ऐक्टीनोबैक्टीरिया का सबसे विस्तृत जीववैज्ञानिक वंश है, और इसमें 500 से अधिक बैक्टीरिया जातियाँ सम्मिलित हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से स्ट्रेप्टोमाइसीट (streptomycetes) कहा जाता है।Kämpfer Peter 2006 The Family Streptomycetaceae, Part I: Taxonomy https://books.google.com/books?id=swciHNNWZDEC&pg=PA538 538–604 Martin Dworkin Stanley Falkow Eugene Rosenberg Karl-Heinz Schleifer Erko Stackebrandt The Prokaryotes 10.1007/0-387-30743-5_22 978-0-387-25493-7 अन्य ऐक्टीनोबैक्टीरिया की तरह स्ट्रेप्टोमाइसीट भी ग्राम-धनात्मक होते हैं, और इनके जीनोम में गुआनिन-साइटोसिन की मात्रा अधिक पाई जाती है। स्ट्रेप्टोमाइसीट मिट्टी और अपघटित होते वनस्पतियों में बहुत मिलते हैं। अपने प्रजनन और फैलाव के लिए यह बीजाणु (स्पोर) बनाते हैं, जिनमें जियोस्मिन (geosmin) नामक रसायन की मौजूदगी के कारण एक स्पष्ट "मिट्टी-जैसी" गंध आती है।Madigan M, Martinko J Brock Biology of Microorganisms 11th Prentice Hall 2005 0-13-144329-1 स्ट्रेप्टोमाइसीट चिकित्साशास्त्र और औषधशास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण हैं। बैक्टीरिया संक्रमण (इनफ़ेक्शन) के उपचार में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक स्रोतों से उपलब्ध दो-तिहाई प्रतिजैविक (ऐंटीबायोटिक) स्ट्रेप्टोमाइसीट द्वारा निर्मित होते हैं, जिसमें नियोमाइसिन, सिपेमाइसिन, ग्रिपेमाइसिन, बोट्रोमाइसिन और क्लोरम्फ़ेनिकोल शामिल हैं। प्रसिद्ध स्ट्रेप्टोमाइसिन नामक प्रतिजैविक दवाई स्ट्रेप्टोमाइसीट द्वारा ही बनाई जाती थी और इसका नाम इसी बैक्टीरिया पर रखा गया था, हालाँकि अब इसे कम प्रयोग किया जाता है। अधिकांश स्ट्रेप्टोमाइसीट रोगजनक नहीं हैं, हालाँकि कुछ जातियाँ मानवों में रोग का कारण होती हैं।Kieser T, Bibb MJ, Buttner MJ, Chater KF, Hopwood DA Practical Streptomyces Genetics 2nd John Innes Foundation Norwich, England 2000 0-7084-0623-8Understanding and manipulating antibiotic production in actinomycetes इन्हें भी देखें ऐक्टीनोबैक्टीरिया ग्राम-धनात्मक बैक्टीरिया बीजाणु प्रतिजैविक (ऐंटीबायोटिक) सन्दर्भ * श्रेणी:बैक्टीरिया वंश