Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जूलियो-क्लॉडियन वंश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|फ्रांस का महान कैमियो जूलियो-क्लॉडियन वंश में पहले पांच रोमन सम्राट; ऑगस्टस, टैबीरियस, कालिगुला, क्लॉडियसबीबीसी - हिस्ट्री - क्लॉडियस https://www.bbc.co.uk/history/historic_figures/claudius.shtml www.bbc.co.uk 21 जनवरी 2025 और नीरो शामिल थे।जूलियो-क्लॉडियन डाइनेस्टी https://www.crystalinks.com/JulioClaudianDynasty.html www.crystalinks.com 21 जनवरी 2025 सम्राटों की इस पंक्ति ने रोमन साम्राज्य पर इसके गठन (27 ईसा पूर्व में ऑगस्टस के अधीन) से लेकर अंतिम सम्राट नीरो के आत्महत्या करने (68 ई. में) तक शासन किया। जूलियो-क्लॉडियन नाम एक ऐतिहासिक शब्द है जो दो शाही राजवंशो जूली कैसरेस और क्लाउडी नेरोन्स के परिवारों से निकला है। उत्थान कोई पुत्र या उत्तराधिकारी न होने के कारण ऑगस्टस ने अपनी एकमात्र संतान बेटी जूलिया का विवाह अपने भतीजे मार्कस क्लॉडियस मार्सेलस से कर दिया। हालाँकि मार्सेलस की मृत्यु 23 ईसा पूर्व में भोजन विषाक्तता से हो गयी। इसके बाद ऑगस्टस ने अपनी विधवा बेटी का विवाह अपने वफादार मित्र मार्कस विप्सानियस अग्रिप्पा से कर दिया जो पहले ऑगस्टस की भतीजी, मार्सेलस की बहन से विवाहित था। इस विवाह से पांच बच्चे पैदा हुए जिनमें तीन बेटे; गयुस सीज़र, लुसियस सीज़र, एग्रीप्पा पोस्टुमस और दो बेटियां; जूलिया द यंगर एवं एग्रीपिना द एल्डर थी।हॉर्नब्लोअर साइमन स्पॉफोर्थ एंटोनी ईडिनो एस्थर द ऑक्सफोर्ड क्लासिकल डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ऑक्सफ़ोर्ड 978-0-19-954556-8 चौथा ऑगस्टस ने जूलिया और अग्रिप्पा के पहले दो बच्चों गयुस और लुसियस को गोद ले लिया तथा वे सिंहासन के उत्तराधिकारी बन गए। हालांकि, ऑगस्टस ने अपनी पत्नी लिविया के पहले विवाह से उत्पन्न दो बच्चों: टिबेरियस और ड्रूसस के प्रति भी काफी अनुग्रह दिखाया। हालाँकि ऑगस्टस ने अपनी पत्नी लिविया के पहले विवाह से उत्पन्न दोनों बच्चों टैबीरियस और ड्रूसस के प्रति भी बहुत अनुग्रह दिखाया। वे सफल सैन्य नेता थे जिन्होंने बर्बर जर्मनिक जनजातियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इन्हें भी देखें रोमन साम्राज्य रोम गणतंत्र सन्दर्भ श्रेणी:रोमन साम्राज्य श्रेणी:इतिहास श्रेणी:साम्राज्य श्रेणी:प्राचीन इतिहास