411 REFERENCE · Wikipedia
चालकुडी नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चालकुडी नदी (Chalakudy River) भारत के केरल राज्य में बहने वाली 145.5 किमी लम्बी एक नदी है। यह राज्य के त्रिस्सूर ज़िले, पालक्काड़ ज़िले और एर्नाकुलम ज़िले में बहती है और पेरियार नदी की एक उपनदी है। यह आनेमलई पहाड़ियों में उत्पन्न होती है और पुतनवेलिक्करा ग्राम के समीप पेरियार नदी से संगम करती है। चालकुडी नगर इसी चालकुडी नदी के किनारे बसा हुआ है।
== इन्हें भी देखें ==
चालकुडी
पेरियार नदी
== सन्दर्भ ==