Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सियालकोट ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सियालकोट (उर्दू: ur, अंग्रेज़ी: Sialkot) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक ज़िला है। सियालकोट ज़िले की राजधानी सियालकोट शहर है। इस ज़िले की चार तहसीलें हैं - डसका, पसरूर, सम्बड़ियाल और सियालकोट। यह ज़िला पाकिस्तानी पंजाब प्रान्त के पूर्वोत्तर में स्थित है। इसकी सीमाएँ पश्चिमोत्तर में गुजरात ज़िले से, पूर्वोत्तर में भारत के जम्मू ज़िले से, दक्षिण पूर्व में नारोवाल ज़िले सेऔर दक्षिण-पश्चिम में गुजराँवाला ज़िले से लगतीं हैं। == विवरण == सियालकोट ज़िले में सन् २०११ में ४२,००,००० लोगों की आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब ३,०१६ वर्ग किमी है। इस ज़िले का नाम प्राचीन शक राजा सालिवाहन पर पड़ा है और इसका सम्बन्ध उसके प्रसिद्ध पुत्र राजा रसालू से भी है जिसपर पंजाबी लोक-संस्कृति में कथाएँ और गाने हैं। सियालकोट ज़िले का पसरूर शहर एक प्राचीन स्थल है जिसकी स्थापना पारस राम नामक एक तेली हिंदू ने की थी। प्रथम मुग़ल साम्राज्य सम्राट बाबर ने अपने बाबरनामा में भी पसरूर का ज़िक्र किया है कि वह वहाँ रुका था। इस क्षेत्र पर समय-समय पर पड़ोस के जम्मू राजाओं का क़ब्ज़ा होता रहता था। मुग़ल साम्राज्य के कमज़ोर पड़ने पर यहाँ रणजीत सिंह देव नामक एक डोगरा राजा का शासन हो गया जिसने इस क्षेत्र पर अफ़्ग़ानिस्तान के दुर्रानी साम्राज्य के फैलने पर अहमद शाह दुर्रानी कि अधीनता स्वीकार ली। सिख साम्राज्य के उभरने पर यहाँ उसका राज आया। आज़ादी से ठीक पहले सियालकोट ज़िले में मुस्लिमों कि बहुतायत थी हालांकि सियालकोट शहर में हिन्दू बहुत थे। प्रसिद्ध कवि अलामा इकबाल, भारतीय अभिनेता ए के हंगल और प्रसिद्ध पुराने हिंदी-फिल्म नायक राजेंद्र कुमार सभी सियालकोट में पैदा हुए थे। == सियालकोट ज़िले के कुछ नज़ारे == == इन्हें भी देखें == पाकिस्तानी पंजाब गुज्जर लोग गुजराँवाला == बाहरी कड़ियाँ == गुजराँवाला शहर की सैर, यू-ट्यूब पर छोटी फ़िल्म == सन्दर्भ ==