Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक्हार्ट टॉल्ल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Eckhart Tolle Eckhart Tolle front.jpg 190px Ulrich Leonard Tölle 1948 02 16 Lünen, Germany Writer, public speaker English, German, Spanish Spirituality, psychology, metaphysics The Power of Now (1997) A New Earth (2005) eckharttolle.com एक्हार्ट टॉल्ल या एकहार्ट टोल (/ ɛkɑːrt tɒlə / EK-art TOL-ə; जर्मन उच्चारण: [ɛkaʁt tɔlə], जन्म 16 मार्च, 1948 को अलरिच लियोनार्ड टॉल्ल) कनाडावासी एक जर्मन हैं जिन्हें अब 'वर्तमान की शक्ति' (दि पॉवर ऑफ नॉउ/The Power of Now ) और 'एक नयी पृथ्वी: जीवन के उद्देश्य के प्रति जागृति'( अ न्यू अर्थ: अवेकनिंग टू योर लाइफ पर्पस/ A New Earth: Awakening to your Life's Purpose)के लेखक के रूप में जाना जाता है। 2008 में, न्यू यॉर्क टाइम्स के एक लेखक ने टॉल्ल को "संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक लेखक" बताया। 2011 में, वोटकिन्स रिव्यू द्वारा उन्हें दुनिया में सबसे अधिक आध्यात्मिक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। टॉल्ल की किसी धर्म-विशेष के साथ पहचान नहीं जुड़ी है, लेकिन उन पर आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के व्यापक जगत का प्रभाव पड़ा हैं। टॉल्ल ने कहा कि जब वे अपने जीवन के प्रति अत्यधिक निराशा से भरे हए  थे, तभी 29 साल की उम्र में  वे एक  "आंतरिक रूपांतरण " से गुजरे। फिर एक आध्यात्मिक शिक्षक बनने से पहले उन्होंने "गहन-आनंद की स्थिति में" विचरण करते हुए कई साल बिताये। 1995 में वह वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में चले गए, तब से वे वही रह रहे हैं। 1997 में उन्होंने अपनी पहली पुस्तक 'वर्तमान की शक्ति' लिखना शुरू किया जो कि  2000 में द न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर लिस्ट पर पहुंच गयी। एक अनुमान के अनुसार, 2009 में 'वर्तमान की शक्ति' और 'एक नयी पृथ्वी: जीवन के उद्देश्य के प्रति जागृति' की क्रमशः तीस  लाख और पचास लाख से अधिक प्रतियां, उत्तरी अमेरिका में बेचीं गयी। 2008 में, लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों ने एकहार्ट टोल्ले और टीवी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ 10 लाइव वेबिनार (इंटरनेट आधारित विचार-गोष्ठी)  की एक सीरीज में भाग लिया।    . प्रारंभिक जीवन और शिक्षा सन्दर्भ 2 श्रेणी:1948 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग