411 REFERENCE · Wikipedia
धानुक जाति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2023
धानक ३८,०८,००० • भारत • नेपाल • बांग्लादेश • हिन्दी • मैथिली • भोजपुरी •बंगाली भाषा • नेपाली भाषा आदि • हिन्दू
धानुक एक जातीय समूह है जिसके सदस्य भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाए जाते हैं। भारत में धानुक मूलतः बिहार, झारखण्ड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, राज्यों में विभिन्न नामों / जातियों से जाने जाते हैं। वर्तमान धानुक समाज की भारत में स्थिति उत्तरप्रदेश देश की अनुसूचित जातियों में यह एक प्रमुख जाति है । इस जाति धानुक, को उत्तर प्रदेश, थोड़े से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में अनुसूचित जाति घोषित किया गया है। अनुसूचित जनजातियां 1901 और 1977 में धानका ( जो कि क्षेत्रीय भाषा के प्रभाव के कारण धानक से धानका पड़ा ) को राजस्थान और महाराष्ट्र में अनुसूचित जन जाति घोषित किया गया । 1978 में धानुक को मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग में घोषित किया गया है। उन्हें पिछड़े जाति का दर्जा प्रदान किया गया है। नेपाल मे वे सप्तरी, सिरहा और धनुषा के तराई जिलों में बसे हुए हैं। तराई के धानुक मंडल के रूप में भी जाना जाता है और पश्चिमी तराई के धानुक जसवार धानुक कहलाते हैं।
श्रेणी:जाति
श्रेणी:नेपाल की जनजातियाँ
श्रेणी:भारत की जनजातियाँ
श्रेणी:बांग्लादेश की जनजातियाँ