Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़मीन (2003 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज़मीन Zameen 2003 film poster.jpeg ज़मीन का पोस्टर एन. आर. पचीसिया रोहित शेट्टी हिमेश रेशमिया जावेद सिद्दीकी (संवाद) अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु 26 सितंबर, 2003 भारत हिन्दी ज़मीन 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म है। इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु हैं। फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर औसत व्यवसाय किया था। इसकी कहानी मोटे तौर पर इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण पर आधारित है। संक्षेप पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवादी साहसपूर्वक भारतीय संसद भवन पर हमला करते हैं। भारतीय सेना यह मामला कर्नल रणवीर सिंह राणावत (अजय देवगन) को सौंपती है, जो अपने लोगों के साथ मिलकर सरगना बाबा ज़हीर खान (मुकेश तिवारी) को पकड़कर गिरफ्तार कर लेते हैं। कर्नल अपने अधीनस्थ, जयदीप राय (अभिषेक बच्चन) को काम पर लगाता है। जयदीप सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) है। एसीपी जयदीप फरीद (संजय मिश्रा) नाम के एक संदिग्ध को बुलाता है, जो वाहनों के गैराज का मालिक है। वहीं मुंबई हवाई अड्डे के दो भ्रष्ट अधिकारियों के कारण आतंवादी विमान के अंदर बंदूकें ले जाते हैं। यह समूह मुंबई से काठमांडू के रास्ते में जाने वाले इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लेता है। उसमें जयदीप की मंगेतर, नंदिनी (बिपाशा बसु) और कैप्टन बशीर (पंकज धीर) के साथ 107 यात्री होते हैं। मुख्य कलाकार अजय देवगन — कर्नल रणवीर सिंह राणावत अभिषेक बच्चन — एसीपी जयदीप "जय" राय बिपाशा बसु — नंदिनी राय मुकेश तिवारी — बाबा ज़हीर ख़ान पंकज धीर — कप्तान बशीर अली मोहन जोशी — ब्रिगेडियर मलिक कमल चोपड़ा — कमिश्नर अरुण बाली — पाकिस्तानी दूत संजय मिश्रा — फरीद इजाज़ ख़ान — "दिल्ली की सर्दी" गीत में अमृता अरोड़ा — "दिल्ली की सर्दी" गीत में संगीत ज़मीन ध्वनि पट्टी हिमेश रेशमिया 2003 बॉलीवुड संगीत टी सीरीज़ हिमेश रेशमिया तेरे नाम 2003 तुम – अ डेंजरस ऑब्सेशन 2004 हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्म की संगीत एल्बम को टी सीरीज़ द्वारा 16 अगस्त 2003 को जारी किया गया था।Zameen (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya https://itunes.apple.com/us/album/zameen-original-motion-picture-soundtrack/1115843993 3 अक्टूबर 2018 16 अगस्त 2003 https://web.archive.org/web/20181003181730/https://itunes.apple.com/us/album/zameen-original-motion-picture-soundtrack/1115843993 3 अक्तूबर 2018 live गीत सूची गायक समीर हिमेश रेशमिया तेरे संग एक सिंपल सी कॉफ़ी केके, हेमा सरदेसाई 5:25 दिल्ली की सर्दी केके, श्वेता शेट्टी 4:57 मेरे नाल शान, हेमा सरदेसाई 5:19 सरज़मीन से टाइटल सांग केके, शान 8:43 बस एक बार अलका याज्ञनिक, बाबुल सुप्रियो 5:37 दिल्ली की सर्दी रीमिक्स केके, श्वेता शेट्टी 4:52 सरज़मीन से इंस्ट्रुमेंटल – 4:01 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0382385 ज़मीन श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में