411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लैक लाइव्स मैटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्लैक लाइव्स मैटर Black Lives Matter अश्वेत लोग Black Lives Matter logo.svg १३ जुलाई २०१३ एलीशिया गार्ज़ापैट्रीस कलोर्सआयो टोमेटी blacklivesmatter.com चालू अश्वेत लोगों के प्रति हिंसा के विरुद्ध आंदोलन अँग्रेज़ी शौन रिंगडरे मैककेस्सनजोनेटा एल्सीटेफ पोएरिका गार्नर संयुक्त राज्य अमेरिका आंदोलनकारी संगठन
अंगूठाकार| सेंट पॉल, मिनेसोटा में पुलिस की बर्बरता के आरोपों के खिलाफ मेट्रो ग्रीन लाइन पर ब्लैक लाइव्स मैटर का विरोध प्रदर्शन
ब्लैक लाइव्स मैटर (Black Lives Matter, अश्वेत जीवन मायने रखता है ब्लैक लाइव्स मैटर) एक अंतरराष्ट्रीयhttp://www.cnn.com/2016/07/11/europe/black-lives-matter-protests-europe Black Lives Matter Movement CNN Sep 24, 2016 कार्यकर्ता समूह है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय ने की थी। वे श्वेत पुलिस अधिकारियों द्वारा अश्वेत लोगों के प्रति की जाने वाली हिंसा और प्रणालीगत नस्लवाद के खिलाफ हैं।
इतिहास
यह आंदोलन २०१३ में सोशल मीडिया पर हैशटैग #BlackLivesMatter (#ब्लैक_लाइव्स_मैटर) के साथ शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत ट्रेवॉन मार्टिन की हत्या के मामले में जॉर्ज ज़िमरमैन को निर्दोष घोषित किए जाने के बाद हुई। यह आंदोलन माइकल ब्राउन और एरिक गार्नर की हत्या के बाद निकले जूलूस के लिए प्रसिद्ध हो गया। इससे मिसौरी के फर्गुसन में दंगे और अशांति भड़क उठी। बाद में पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुए।http://www.cbsnews.com/news/how-the-black-lives-matter-movement-changed-america-one-year-later Black Lives Matter Movement Changes America CBS News Sep 24, 2016
फर्ग्यूसन के विरोध प्रदर्शन के बाद ब्लैक लाइव्स मैटर के प्रतिभागियों ने अन्य अश्वेत अमेरिकियों की हत्याओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया जैसे कि फ्रेडी ग्रे, सैंड्रा ब्लैंड, लाक्वान मैकडोनाल्ड, फिलांडो कैस्टिले और ऐल्टन स्टर्लिंग ।
२०२० में जॉर्ज फ्लॉयड विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लैक लाइव्स मैटर को अधिक व्यापक रूप से स्वीकारा गया। ब्लैक लाइव्स मैटर ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा के लिए सिएटल, वाशिंगटन के पुलिस विभाग के खिलाफ मुकदमा दायर किया।https://www.forbes.com/sites/jackbrewster/2020/06/10/seattle-protesters-take-over-city-hall-demand-mayors-resignation/#6569abc73caf Seattle Protesters Take Over City Hall, Demand Mayor’s Resignation Jack Brewster June 10, 2020 June 11, 2020 Forbes
हाउवर्ड विश्वविद्यालय के थर्गुड मार्शल्ल नागरिक अधिकार केंद्र (Thurgood Marshall Civil Rights Center) के कार्यकारी निदेशक जस्टिन हैंसफोर्ड ने कहा, "अब दुनिया के मिट रोमनी इसमें शामिल हो सकते हैं जबकि २०१४ में यह अकल्पनीय था। यह उन लोगों की छह साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है जो आंदोलन में हैं और उन्होंने इतनी चर्चाएँ की हैं जिन्होंने वास्तव में लोगों के दिल और दिमाग को बदल दिया है।" हैंसफोर्ड भी फर्ग्यूसन में एक कार्यकर्ता थे।https://www.washingtonpost.com/national/how-the-black-lives-matter-movement-went-mainstream/2020/06/09/201bd6e6-a9c6-11ea-9063-e69bd6520940_story.html How the Black Lives Matter movement went mainstream Jose A. Del Real June 9, 2020 June 11, 2020 Washington Post Robert Samuels Tim Craig
आलोचना
इस आंदोलन की आलोचना भी की गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स में डेरॉय मर्डॉक ने पुलिस द्वारा मारे गए अश्वेत लोगों की वास्तविक संख्या और ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन द्वारा इन हत्याओं का विश्लेषण करने के तरीके के बारे में भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "लेकिन यह मानना कि अमेरिकी पुलिस निर्दोष अश्वेत लोगों को गोली मार रही है वर्तमान के सबसे बड़े और खतरनाक झूठों में से एक है"।https://nypost.com/2015/11/06/black-lives-matters-numbers-are-bogus/ Black Lives Matter’s numbers are bogus Murdock Deroy 2015-11-07 New York Post en-US 2021-05-02 अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के कुछ अश्वेत नेताओं ने ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन की रणनीति की आलोचना की।https://www.latimes.com/local/california/la-me-black-lives-matter-20151030-story.html Longtime L.A. civil rights leaders dismayed by in-your-face tactics of new crop of activists 2015-10-30 Los Angeles Times en-US 2021-05-02 अर्थशास्त्री ग्लेन लौरी ने अश्वेत लोगों के विरुद्ध पुलिस हिंसा पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में चेतावनी दी, कि दूसरा पक्ष इसका उपयोग केवल आंकड़े संकलित करने के लिए करेगा जिससे अश्वेत लोगों का प्रतिनिधित्व अधिक होगा। लौरी के अनुसार सामाजिक संरचनाओं में सुधार करना बेहतर होगा ताकि शरीर के रंग की परवाह किए बिना लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने जो उदाहरण दिए उनमें से एक प्रारंभिक आयु शिक्षा थी।https://www.browndailyherald.com/2015/11/06/loury-the-political-inefficacy-of-saying-black-lives-matter/ Loury: The political inefficacy of saying, ‘Black lives matter’ Loury Glenn 2015-11-06 Brown Daily Herald en-US 2021-05-02 https://web.archive.org/web/20210204170247/https://www.browndailyherald.com/2015/11/06/loury-the-political-inefficacy-of-saying-black-lives-matter/ 4 फ़रवरी 2021 dead
संदर्भ