411 REFERENCE · Wikipedia
तंत्रिकाशोथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी तंत्रिका के प्रदाह या विघटन को तंत्रिकाशोथ (Neuritis) कहते हैं।
तंत्रिकाशोथ एक तंत्रिका की अथवा अनेक तंत्रिकाओं की हा सकती है। एक तंत्रिका को अर्ति के कारणों में (1) चोट, (2) अर्बुद या सूजी हुई गिल्टी का दबाब, (3) सूत्रिकार्ति, जिसमें तंत्रिका आवरण भी शामल होता है, (4) जीवाणुविष, तथा (5) कट जाने पर विघटन इत्यादि होते हैं। ठंढ लगना (बेल्स पाल्सी Bells palse), जिसमें आधे चेहरे को लकवा मार जाता है) प्रवर्तक कारण है। कौन सी तंत्रिका में आर्ति है, इसके आधार पर लक्षण प्रकट होते हैं। इस व्याधि में तंत्रिकापथ पर जलन और छेदन की पीड़ा, दबाने से बढ़नेवाला दर्द आदि होते हैं।
बहुतंत्रिकाशोथ - इसके कारण हैं: (1) रासायनिक पदार्थ - शराब, संखिया, सीस, पारा, ईथर, बार्बिटोन आदि, (2) जीवाणु विष- डिपथीरिया, मोतीझरा, फ्लू, सुजाक, उपदंश, मलेरिया, कुष्ट, क्षय। आदि, (3) विटामिनहीनता- बेरी बेरी, (4) रोग- मधुमेह, गठिया, रक्ताल्पता, कैंसर तथा (5) तीव्रतंत्रिकाशोथ - अज्ञात विष या जीवाणु जन्य। यह रोग विशेषकर युवावस्था में होता है और ठंढ लगने से उभरता है।
लक्षण
रोग का आरंभ धीरे धीरे होता है। थकावट और पैरों में कमजोरी, चलने में लड़खड़ाहट, पैरों में दर्द, शून्यता, चुनचुननाहट, पोषणहीनता के चिह्न, पेशियों का संकुचन, पैर या कलाई का लकवा तथा मानसिक लक्षण प्रकट हो सकते हैं। रोगी अपाहिज हो जाता है। भिन्न कारणों से उत्पन्न तंत्रिकाशोथ के लक्षण भी भिन्न होते हैं। उदाहरण के लिये संखिया के विष के प्रभाव से पैरों की कमजोरी, सीस के विष के प्रभाव से अंगुलियों और कलाइयां का लकवा, मधुमेह में पैरों में दुर्बलता तथा पोषण व्रण, डिपथीरिया में कोमल तालु का लकवा, शराब के विषैले प्रभाव से पैरों का सुन्न होना, हाथ पैर की ऐंठन, हिलने डुलने में दर्द, स्पर्शवेदना आदि लक्षण होते हैं।
चिकित्सा
यह कठिन रोग है। कारण ज्ञात होने पर उसकी तदनुसार चिकित्सा की जाती है। कष्टदायक लक्षणों की शांति का उपाय किया जाता है, यथा सेंक, हल्की मालिश, विद्युत्तेजन, पीड़ानाशक औषधि आदि। विटामिन बी 1 का उपयाग लाभदायक हो सकता है। पेशियों का संकुचन रोकना चाहिए।
इन्हें भी देखें
तंत्रिकार्ति (Neuralgia)
बाहरी कड़ियाँ
The Foundation for Peripheral Neuropathy
The Canadian Neuropathy Association
National Diabetes Information Clearinghouse at National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases
The Neuropathy Association
Reference centre for rare neuropathies
श्रेणी:तंत्रिकातंत्र के रोग