Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुमल द क़हरमान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुमल द क़हरमान (मृत्यु: 929) एक मुस्लिम महिला थीं जिन्हें खलीफा अल-मुक्तादिर (शासनकाल 908-932) के शासनकाल के दौरान 918 में एक मजालिम (धर्मनिरपेक्ष प्रशासनिक) अदालत में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह काज़ी (इस्लामी कानून का निर्णय करने वाली न्यायाधीश) नहीं थीं, क्योंकि वह केवल धर्मनिरपेक्ष कानून से संबंधित मामलों को देखती थीं। उन्हें याचिकाकर्ताओं द्वारा अदालत में लाए गए आवेदनों को फिर से लिखने का जिम्मा सौंपा गया था। उनकी स्थिति उनके लिंग के लिए असाधारण और अनूठी थी। उन्हें अब्बासिद वंश के अठारहवें खलीफा जाफर अल-मुक्तादिर -बिल्लाह (शासनकाल 908-923) की माता उम्म जाफर मुक्तादिर द्वारा नियुक्त किया गया था। सुमल एक राजमहल कर्मचारी से उठकर बगदाद की मजालीम अदालत की मुख्य न्यायाधीश बनी।https://www.newageislam.com/islamic-personalities/thumal-al-qahraman-woman-judicial-position-abbasid-caliphate/d/141799 Thumal Al-Qahraman, The Woman Who Rose to the Highest Judicial Position in the Abbasid Caliphate www.newageislam.com इन्हें भी देखें इस्लाम में महिलाएं काज़ी संदर्भ श्रेणी:जन्म वर्ष अज्ञात श्रेणी:न्यायाधीश श्रेणी:महिला श्रेणी:न्यायाधीश महिलायें श्रेणी:इस्लाम मे महिलाओं के अधिकार श्रेणी:ग़ुलाम श्रेणी:घरेलू ग़ुलाम