411 REFERENCE · Wikipedia
प्लैटिपस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्लैटीपुसPlatypus Wild Platypus 4.jpg 250px प्लैटीपुस NT iucn3.1 J Woinarski A.A. Burbidge Ornithorhynchus anatinus IUCN Red List of Threatened Species 2016 T40488A21964009 IUCN 2016 http://www.iucnredlist.org/details/40488/0 10.2305/IUCN.UK.2016-1.RLTS.T40488A21964009.en 21 November 2016 https://web.archive.org/web/20181014233043/http://www.iucnredlist.org/details/40488/0 14 अक्तूबर 2018 live जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) ऑस्ट्रेलोस्फ़ेनाइडा (Australosphenida) मोनोट्रीमाटा (Monotremata) ऑर्निथोरिन्कीडाए (Ornithorhynchidae) ऑर्निथोरिन्कस (Ornithorhynchus) ब्लूमेनबाख़, १८०० ऑर्निथोरिन्कस ऐनाटाइनसO. anatinus Ornithorhynchus anatinus शॉ, १७९९ Distribution of the Platypus (Ornithorhynchus anatinus).png ऑस्ट्रेलिया में प्लैटीपस का विस्तार (लाल — मूल, पीला — फैलाया)
thumb|260px|नर प्लैटिपुस के पिछले पाँव में विषैला डंक मारने वाला कांटा
प्लैटीपुस (Platypus), जो बत्तखमुँह प्लैटीपस (duck-billed platypus) भी कहलाता है, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। यह स्तनधारियों के मोनोट्रीम गण की पाँच ज्ञात जातियों में से एक है (अन्य चार एकिडना की जातियाँ हैं), जो स्तनधारी होने के नाते अपने शिशुओं को दूध तो पिलाते हैं लेकिन जिनमें माता गर्भ धारण करने की बजाए अण्डे देती है।Walters, Martin; Johnson, Jinny (2003). Encyclopedia of Animals. Marks and Spencer p.l.c. p. 192. ISBN 1-84273-964-6. पूरे स्तनधारी समुदाय में अण्डे देने वाली केवल यही पाँच जातियाँ है। क्रमविकास (एवोल्यूशन) की दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह जातियाँ उस समय का संकेत हैं जब स्तनधारी नये-नये विकसित हो रहे थे और उनमें गर्भ में शिशु विकसित करने की क्षमता उत्पन्न नहीं हुई थी। इसलिए इन्हें जीवित जीवाश्म की श्रेणी में भी डाला जाता है।"Science, Grade 4 https://web.archive.org/web/20170324190330/https://books.google.com/books?id=oxVqAgAAQBAJ&pg=PA44 24 मार्च 2017 ," Carson-Dellosa Publishing, 2012, ISBN 978-1-62442-183-9, ... The platypus is often called a living fossil. Although it is classified as a mammal, it has characteristics of both mammals and reptiles ...
इतिहास में
जब सन् १७९९ में यूरोपीय जीववैज्ञानिकों ने सबसे पहले एक प्लैटीपुस का मृत शरीर देखा तो उसके बत्तख जैसी थूथन, बीवर जैसी मोटी-चपटी दुम और ऊदबिलाव जैसे पैर देखकर उन्होंने ऐसे प्राणी का अस्तित्व मानने से इनकार कर दिया और अलग-अलग प्राणियों के अंगों को जोड़कर धोखा देने का आरोप लगाया है। "Discovery and naming https://web.archive.org/web/20151110113935/http://www.platypus.asn.au/ 10 नवंबर 2015 ". Australian Platypus Conservancy. Retrieved November 29, 2016
विष
प्लैटीपुस उन बहुत कम स्तनधारियों में से है जो विष से अपनी रक्षा कर सकते हैं। नर प्लैटीपुस के पिछली पैरों की एड़ी पर एक कांटा बना होता है जिसे खोबकर वह अन्य प्राणी में विष डाल सकता है। यदि मानव को यह लग जाए तो आमतौर पर मृत्यु तो नहीं होती लेकिन भयंकर पीढ़ा अवश्य होती है। माना जाता है कि जैसे प्लैटीपुसों में सरिसृपों की भांति अण्डें देने की प्रवृति बची हुई थी उसी प्रकार उसमें विषैले होने की प्रवृति जारी थी। यह गुण आगे विकसित होने वाले स्तनधारियों में लुप्त हो गए।"Platypus," Tom Grant, Csiro Publishing, 2007, ISBN 978-0-64310-275-0, ... Especially during the breeding season when the crural glands are enlarged, venom sometimes is seen exuding as drops from the tips of the spurs of male platypuses during handling. It is a clear, slightly sticky liquid ..."DNA and Biotechnology," Molly Fitzgerald-Hayes and Frieda Reichsman, Academic Press, 2009, ISBN 978-0-08091-635-4, ... unlike typical mammals that have lost their reptilian features during evolution the male platypus has retained the ability to produce venom in the spurs on its hind legs ...
विद्युतभान
डॉल्फ़िन को छोड़कर, मोनोट्रीम अकेले स्तनधारी हैं जिनमें विद्युतभान की शक्ति है, यानि वे अपने ग्रास प्राणियों की मांसपेशियों में प्रयोग होने वाले विद्युत का बोध कर सकते हैं।Black Richard Dolphin hunts with electric sense http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-14292330 BBC News 26 July 2011 26 December 2012 https://web.archive.org/web/20120328092615/http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-14292330 28 मार्च 2012 live 10.1098/rstb.1998.0275 Proske Uwe J. E. Gregory A. Iggo Sensory receptors in monotremes Philosophical Transactions of the Royal Society of London 1187–98 1372 1998 9720114 1692308 353 Pettigrew John D. Electroreception in Monotremes The Journal of Experimental Biology 1447–54 Pt 10 1999 http://jeb.biologists.org/cgi/reprint/202/10/1447.pdf PDF 10210685 202 24 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20060928054253/http://jeb.biologists.org/cgi/reprint/202/10/1447.pdf 28 सितंबर 2006 live शिकार करने के लिए प्लैटीपुस न तो दृष्टि का प्रयोग करता है और न ही सूंघने की शक्ति का। जब वह जलसमूह में जाता है तो आँख, कान और नाक बंद कर लेता है।Gregory, J.E. Iggo, A. McIntyre, A.K. Proske, U. Receptors in the Bill of the Platypus 1191811 Journal of Physiology 400 1 349–366 June 1988 3418529 झरनों-नदियों में वह नीचे जाकर फ़र्श में स्वयं को मिट्टी में दबा लेता है। फिर विद्युतभान के द्वारा उसे पता होता है कि पास से निकलने वाली कोई वस्तु जीवित है या कोई अजीवित चीज़ है। योग्य ग्रास पास आते ही वह लपकता है। प्रयोगों में देखा गया है कि यदि एक कृत्रिम झींगा बनाकर उसमें से विद्युत निकाली जाए तो प्लैटीपुस उसे पकड़ने की कोशिश करता है और बिना विद्युत के उसपर ध्यान भी नहीं देता।Manning, A. Dawkins, M.S. An Introduction to Animal Behaviour https://archive.org/details/introductiontoan0000mann_m2z8 5th Cambridge University Press 1998
इन्हें भी देखें
मोनोट्रीम
क्रम विकास
सन्दर्भ
श्रेणी:मोनोट्रीम
श्रेणी:जलीय स्तनधारी
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के स्तनधारी
श्रेणी:जीवित जीवाश्म
श्रेणी:विद्युतभानी प्राणी
श्रेणी:विषैले स्तनधारी