411 REFERENCE · Wikipedia
मृत्युंजय तिवारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मृत्युंजय तिवारी एक भारतीय सामाजिक उद्यमी, समाजसेवी और बिहार स्थित गैर-लाभकारी संस्था ‘अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल’ के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।https://www.siliconindia.com/brands/vendor/akhand-jyoti-eye-hospital-a-pioneer-in-offering-highquality-eye-care-services-cid-19231.html Akhand Jyoti Eye Hospital: A Pioneer In Offering High-Quality Eye Care Services www.siliconindia.com 2026-01-16 वे अस्पताल के संस्थापक ट्रस्ट ‘युगऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट’ के कार्यकारी ट्रस्टी भी हैं।https://thebetterindia.com/126742/football-eye-hospital-transform-rural-bihar/ How Football Is Letting This Eye Hospital Battle Social Evils and Transform Lives in Rural Bihar Wangchuk Rinchen Norbu thebetterindia.com en 2026-01-16
जीवन परिचय
तिवारी ने 1982 से 1990 तक कलकत्ता बॉयज़ स्कूल से पढ़ाई की और 1993 में सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से बी. कॉम में स्नातक की डिग्री ली। स्कूल और कॉलेज के दिनों में, वे नियमित रूप से फुटबॉल और क्रिकेट खेलते थे।
सामाज सेवा के क्षेत्र में क़दम रखने से पहले, उन्होंने 1993 से 2013 तक अपने परिवार के फ्रैंचाइज़ और वितरण व्यवसाय को संभाला।https://2millionsmiles.com/brian-mullaney/heroes/mritunjay-kumar-tiwary/ Mritunjay Tiwary Smile Train Co-Founder Brian Mullaney brian 2018-01-17 Brian Mullaney's Blog en-US 2026-01-16
अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल की स्थापना बिहार और अन्य निम्न-आय वाले क्षेत्रों में उपचार योग्य अंधेपन की समस्या दूर करने के उद्देश्य से की गई थी, जहाँ गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुँच सीमित थी।https://www.sc.com/in/news-media/scb-and-eye-care-academy/ Standard Chartered Bank and Akhand Jyoti set up Eye Care Academy in Mastichak, Bihar www.sc.com en-US 2026-01-16 वित्त वर्ष 2024–2025 तक, अखण्ड ज्योति ने एक साल में 1,45,000 से अधिक सर्जरी की, जिनमें से 80 प्रतिशत ऑपरेशन आर्थिक रूप से कमज़ोर रोगियों के लिए निःशुल्क किए गए। पिछले 19 वर्षों में, इस अस्पताल ने 10 लाख से अधिक लोगों की दृष्टि बहाल करने वाली सर्जरी की है।Tiwary Mritunjay 2018 Football to eyeball: thinking out of the box to create an ophthalmic talent pool in difficult geographies https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6134446/ Community Eye Health 31 102 S11–S12 0953-6833 6134446 30220818https://www.akhandjyoti.org/our-impact Best & Famous NGO in Bihar India Top Impactful Non Profit https://www.akhandjyoti.org/our-impact - Akhandjyoti en-IN 2026-01-16https://www.freepressjournal.in/pune/akhand-jyoti-inaugurates-indias-largest-charitable-eye-care-hospital-in-bihars-saran Akhand Jyoti Inaugurates India's Largest Charitable Eye Care Hospital In Bihar's Saran Free Press Journal en 2026-01-16 अपने "विज़न 2030" रणनीति के तहत, संगठन की योजना है कि अपनी वार्षिक सर्जिकल क्षमता का विस्तार कर उसे 4,00,000 की जाए। “विज़न 2030” का उद्देश्य कुल 20 लाख सर्जरी करना और 1,500 ग्रामीण लड़कियों को सशक्त बनाना है।https://www.scribd.com/document/930711804/Hindustan-Times-21 Client Challenge www.scribd.com 2026-01-16https://cdn.prod.website-files.com/62ef64a9ca7d11736663c96d/65a76bb8357b6caecfa43756_The-SAT-January-6-19-2024-E-paper-_10MB.pdf The SAT — January 6–19, 2024 (E-paper) January 6–19, 2024 The SAT (e-paper) PDF 16 January 2026
2010 में, ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र देखभाल सेवाओं और सामाजिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए तिवारी को ‘CNN-IBN रियल हीरोज़ अवॉर्ड’ प्राप्त हुआ।Akhand Jyoti Impact CNN IBN Real Heroes Awards 2010 bestowed on Mritunjay Tiwary 2019-03-03 https://www.youtube.com/watch?v=iZnhdcnlDS4 2026-01-20
2024 में, ‘फ़ुटबॉल टू आईबॉल’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण लड़कियों को बेहतर शिक्षा और अवसर प्रदान करने के प्रयासों के लिए उन्हें ‘बेस्ट लास्ट-माइल चैंपियन फ़ॉर गर्ल्स राइट्स’ श्रेणी में ‘प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।https://www.planindia.org/national-events/impact-awards/plan-india-impact-awards-2024/ Plan India Impact Awards 2024 Plan India en 2026-01-20
सन्दर्भ