411 REFERENCE · Wikipedia
वीरेन्द्र सिंह बुरड़क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीरेन्द्र सिंह बुरड़क Virendra Singh MLA.jpg वीरेंद्र सिंह जून 2023 में राजस्थान विधान सभा के सदस्य 2018 दांतारामगढ़ नारायण सिंह बुरड़क भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री कल्याण सरकार. कॉलेज, सीकर नारायण सिंह बुरड़क डूकिया, सीकर, राजस्थान, भारत y 1968 2 9
वीरेन्द्र सिंह बुरड़क (जन्म: 9 फ़रवरी 1968)Virendra Singh (MLA Dantaramgarh), MLA Virendra Singh, MLA Dantaramgarh https://rajasthanlink.com/ 2023-12-17 Rajasthan Link English एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के सदस्य हैं और 2018 से दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के लिए निर्वाचित होते आ रहे हैं।Virendra Singh https://myneta.info/rajasthan2018/candidate.php?candidate_id=3253 Myneta.info 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों के दौरान वे विशेष रूप से चर्चा में रहे, जब उनकी अलग रह रही पत्नी डॉ. रीता सिंह ने दांतारामगढ़ से उनके विरुद्ध चुनाव लड़ा।
व्यक्तिगत जीवन
वीरेंद्र सिंह बुरड़क की पत्नी डॉ. रीता सिंह एक सक्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व रही हैं। यद्यपि दोनों लगभग 2018 से अलग रह रहे हैं, फिर भी 2023 के चुनाव के दौरान यह दंपति राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से जनचर्चा में रहा।
राजनीतिक करियर
वीरेन्द्र सिंह बुरड़क का राजनीतिक संबंध एक मजबूत कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले परिवार से है। उनके पिता नारायण सिंह बुरड़क, राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। दांतारामगढ़ सीट लंबे समय तक उनके पास रही। 2018 में नारायण सिंह बुरड़क द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा के बाद यह सीट वीरेन्द्र को मिली। वीरेन्द्र ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में 2018 में दांतारामगढ़ से जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने।2018-09-15 Congress veteran Narayan Singh not to contest polls https://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/congress-veteran-narayan-singh-not-to-contest-polls/articleshow/65815147.cms 2025-10-15 The Times of India 0971-8257
2023 के चुनाव में वीरेन्द्र सिंह बुरड़क पुनः कांग्रेस के टिकट पर दांतारामगढ़ से मैदान में उतरे। यह चुनाव इसलिए भी चर्चित रहा क्योंकि:
उनकी अलग रह रही पत्नी डॉ. रीता सिंह ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार के रूप में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा। डॉ. रीता सिंह इससे पहले कांग्रेस की नेत्री तथा सीकर की जिला प्रमुख रह चुकी हैं।Kaiser Ejaz 2023-11-12 Rajasthan: Husband fights wife in Jat land of Dantaramgarh in Sikar https://www.newindianexpress.com/thesundaystandard/2023/Nov/12/rajasthan-husband-fights-wife-in-jat-land-of-dantaramgarh-in-sikar-2632238.html 2025-10-15 The New Indian Express enRohmetra Amogh 2023-11-23 Wife vs MLA husband in Rajasthan’s Danta Ramgarh. ‘Nothing personal’, it’s about political ambitions https://theprint.in/politics/wife-vs-mla-husband-in-rajasthans-danta-ramgarh-nothing-personal-its-about-political-ambitions/1856065/ 2025-10-15 ThePrint en-USIndia Press Trust of 2023-10-24 Couple face-off in Rajasthan's Ramgarh, wife chosen over husband on another seat https://www.indiatoday.in/elections/rajasthan-assembly-polls-2023/story/couple-face-off-in-rajasthans-ramgarh-wife-chosen-over-husband-on-another-seat-2453095-2023-10-24 2025-10-15 India Today en
इन सभी परिस्थितियों के बीच, वीरेन्द्र सिंह बुरड़क ने JJP उम्मीदवार डॉ. रीता सिंह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार गजानंद कुमावत को पराजित करते हुए 2023 का चुनाव जीता।3 दिसम्बर 2023 Dantaramgarh Election Result 2023 LIVE Updates and Highlights: Winner, Loser, Leading, Trailing, MLA, Margin https://www.news18.com/elections/dantaramgarh-election-result-2023-live-updates-and-highlights-winner-loser-leading-trailing-mla-margin-8687170.html 15 अक्टूबर 2025 News18
सन्दर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राजस्थान विधानसभा के विधायक
श्रेणी:राजस्थान विधायक 2023–2028