411 REFERENCE · Wikipedia
सतीश आचार्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य का जन्म कर्नाटक में उडुपी के निकट कुन्दपुर में हुआ। मेंगलोर विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए सतीश वर्तमान में मिड-डे मुंबई में २००३ से ग्राफिक एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। बतौर कार्टूनिस्ट सतीश १९९४ से विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और वेबसाइट्स के लिए काम करते आ रहे हैं जिनमें जैम, मिड-डे, हंगामा.कॉम, डी आई पब्लिकेशन और कन्नड़ दैनिक कर्नाटक माला प्रमुख हैं।
पुरस्कार
विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्टून प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार।
ईरान तथा हैदराबाद में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कार्टून प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार।
१९९३ में हिंदुस्तान टाईम्स द्वारा आयोजित राष्ट्रिय प्रतियोगिता में पुरस्कार।
श्रेणी:भारतीय कार्टूनिस्ट
श्रेणी:कार्टूनिस्ट्स क्लब ऑफ इंडिया