Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रसगुल्ला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रसगुल्ला Rasgullas from Odisha and Bengal.jpg ओड़िशा से पाहाल रसगुल्ला भारत भारतीय उपमहाद्वीप ओड़िशा मिठाई घर्म, ठण्डा व कोसा तापमान छेना, शक्कर Odissa रसगुल्ला veg रसगुल्ला भारतीय उपमहाद्वीप की एक रसीली मिठाई है जो बहुत ही लोकप्रिय है। यह छेना (एक भारतीय आमिक्षा) और सूजी के आटे के गेंद के आकार के वड़े/गोले से बनाया जाता है, जिसे शक्कर से बने हल्के मीठे रस में पकाया जाता है। यह तब तक किया जाता है जब तक कि रस गोले में प्रवेश न कर जाए। विधि रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे बना-बनाया बाहर से ला सकते हैं अथवा दूध से इसे घर पर बना सकते हैं। यदि छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायें। छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले पात्र में निकाल कर घर्म कीजिये। दूध में उबाल आने पर नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये। दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो तुरन्त आग बन्द कर दीजिये। छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये जिससे नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये। रसगुल्ला बनाने के लिये छैना बन गया है। छैना को बड़ी थाली में निकाल लीजिये, एरोरूट/सूजी आदि मिला कर छैना को अच्छी से मथिये. छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे जैसा दिखाई देने लगे। इस छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर पौने इंच से लेकर एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये। सारे रसगुल्ले के लिये गोले ऐसे ही बना लीजिये और इन्हें आधे घंटे के लिये किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये। 300 ग्राम शक्कर और 1 लीटर पानी किसी पात्र में डाल कर घर्म कीजिये। जब पानी उबलने लगे तो छैने से बने गोले पानी में डाल दीजिये। पात्र को ढक दीजिये, इन छैना के गोलों को, 20 मिनिट तक मध्यम आँच पर उबलने दीजिये। रसगुल्ले पक कर फूल जायेंगे, आँच बन्द कर दें। रसगुल्ले रस में ही ठण्डे होने दें। चित्र सावधानियां छैना ताजा और फुल क्रीम दूध या ए 2 गांय के दूध की क्रीम से बनायें। छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये। छैना और एरोरूट मिला कर इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे। Rasgulla रसगुल्ला श्रेणी:उत्तर भारत का खाना श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ