Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बृहद्वन्यहंस बुद्धमंदिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Giant Wild Goose Pagoda.jpg बृहद्वन्यहंस बुद्धमंदिर शिआन, यंता ज़िला, शान्शी, चीन (ii), (iii), (v), (vi)(ii), (iii), (v), (vi) 1442 34.219842 108.959354 dms inline,title type:landmark_region:CN-61 २०१४ China अंगूठाकार|330x330पिक्सेल|बृहद्वन्यहंस बुद्धमंदिर के सामने ह्वेनसांग की मूर्ति बृहद्वन्यहंस बुद्धमंदिर या बड़ा जंगली हंस पॅगोडा ( 大雁塔 Dàyàn tǎ , अक्षरशः. 'बड़ा हंस पॅगोडा'), दक्षिणी शीआन, शानक्सी, चीन में स्थित एक स्मारकीय बौद्ध पैगोडा है। इसका निर्माण ६५२ ईसा पश्चात में हुआ था। इसका निर्माण तांग राजवंश के दौरान में हुआ था और मूल रूप से इसमें पांच मंज़िलें थीं। इसका पुनर्निर्माण ७०४ ईसा पश्चात में सम्राज्ञी वू ज़ेत्यान के शासनकाल के दौरान किया गया था और इसके बाहरी ईंट के अग्रभाग को मिंग राजवंश के दौरान जोड़ा गया था। इस पगोडा के अनेक कार्यों में से एक गौतम बुद्ध के सूत्रों और मूर्तियों को रखना था जिन्हें सातवीं शताब्दी के बौद्ध भिक्षु, विद्वान, यात्री और अनुवादक ह्वेनसांग भारत से चीन लाए थे। आज, पगोडा की आंतरिक दीवारों पर ७वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कलाकार यान लिबेन द्वारा बुद्ध की उत्कीर्ण मूर्तियाँ हैं। इस पगोडा को २०१४ में "रेशमी मार्गः: चांगआन-तियान्शान गलियारे का मार्ग-जाल" साइट के हिस्से के रूप में, रेशम मार्ग के साथ कई अन्य स्थलों के साथ विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया था।