Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हो॰ वे॰ शेषाद्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|150px|हो०वे० शेषाद्री का चित्र होन्गासान्द्रा वेण्कटरमइया शेषाद्री (अंग्रेजी: Hongasandra Venkataramaiah Sheshadri, कन्नड: ಹೊ. ವೆ. ಶೇಷಾದ್ರಿ, जन्म: 1926 - मृत्यु: 2005) एक भारतीय लेखक व समाजसेवी थे। उनका जन्म बंगलौर में हुआ था। बंगलौर विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि लेने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धान्तों से प्रभावित हुए और अपना पूरा जीवन संघ की विचारधारा के संवर्धन हेतु समर्पित कर दिया।http://www.organiser.org/dynamic/modules.php?name=Content&pa=showpage&pid=93&page=4 Organiser - Content 1 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20110716023002/http://www.organiser.org/dynamic/modules.php?name=Content&pa=showpage&pid=93&page=4 16 जुलाई 2011 dead जीवनी शेषाद्री जी ने सन् 1946 में वतौर एक प्रचारक के संघ का कार्य कर्नाटक से प्रारम्भ किया। संघ कार्य विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वे सन् 1987 में इसके सरकार्यवाह बने। उन्हें उनकी कृति तोरबेरालू पर कर्नाटक राज्य साहित्य अकादमी से सन् 1982 में सम्मानित किया गया। उन्होंने 'विक्रम', 'उत्थान', 'आर्गनाइजर' व पाञ्चजन्य सरीखे पत्र-पत्रिकाओं में लेख भी लिखे। उन्होंने सीताराम गोयल व के॰आर॰ मलकानी जैसे दिग्गज लेखकों की आलोचना करके उन्हें 'आर्गनाइजर' सरीखे पत्रों से बाहर का रास्ता दिखा दिया।Goel:Freedom of Expressison, How I became a HinduKoenraad Elst: BJP vis-a-vis Hindu resurgence सीताराम गोयल ने उनकी पुस्तक "The Tragic Story of Partition" की सराहना की।Goel: Muslim Separatism - Causes and Consequences बाद में पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनके इस कार्य की प्रशंसा की।http://www.telegraphindia.com/1050822/asp/frontpage/story_5141164.asp संग्रहीत प्रति 1 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120208170632/http://www.telegraphindia.com/1050822/asp/frontpage/story_5141164.asp 8 फ़रवरी 2012 live शेषाद्री जी संघ के वरिष्ठतम और अत्यधिक सम्मानित नेताओं में थे जिन्होंने हजारों स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। देश और देशवासियों की सेवा करते हुए उन्होंने सन् 2005 में अन्तिम साँस ली। उनकी अन्त्येष्ठि में भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। ग्रन्थ सूची युगावतार (शिवाजी पर), अम्म बगिलू तेगे (निबन्ध), चिन्तन गंगा, The Tragic Story of Partitionजागरण प्रकाशन बंगलौर से सन् 1982 में प्रकशित भुगीलू (आपातकाल पर). तारबेरालू A Bunch of thoughts RSS : A vision in action सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Obituary Sheshadri Tribute Biography of Golwalkar by Sheshadri श्रेणी:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रेणी:1926 में जन्मे लोग श्रेणी:2005 में निधन श्रेणी:संघ परिवार के नेता