411 REFERENCE · Wikipedia
मध्यपुर थिमि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मध्यपुर थिमि थिमि मध्यपुर थिमि नगरपालिका Layaku Taleju.jpg मध्यपुर थिमि का एक आकर्षण केन्द्र(लयकू तलेजु) मेयर मदन सुंदर श्रेष्ठ 11.47 83,036 2011 auto Ethnicities धर्म हिन्दू, बौद्ध पिन कोड 01 madhyapurthimimun.gov.np नेपाल मानक समय +5:45
मध्यपुर थिमि जिसे थिमि के नाम से भी जाना जाता है, नेपाल के बागमती के भक्तपुर जिले में एक नगरपालिका है। यह काठमांडू घाटी में काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर के बीच स्थित है। यह भक्तपुर से काठमांडू तक एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग होने के कारण प्राचीनकाल से ही सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह शहर ऊँची भूमि पर स्थित है और 11.47 वर्ग किलोमीटर (4.43 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे नौ प्रशासनिक भागों में विभाजित किया गया है।मध्यपुर थिमि नगरपालिका थिमि, भक्तपुरबागमती प्रदेश, नेपाल "हाम्रो कला हाम्रो संस्कृति, मध्यपुर थिमि हाम्रो सम्पति" https://www.madhyapurthimimun.gov.np/ www.madhyapurthimimun.gov.np 21 नवम्बर 2021 ne
ऐतिहासिकता
मध्यपुर थिमि से पुरातत्वविदों को यह संकेत मिलता है कि यह शहर 3000 ईसा पूर्व जितना पुराना है। मोहन पंत और शुजी फुनो नामक दो पुरातत्वविदों के एक हालिया खोज ने इस शहर के बसने की तुलना सिंधु घाटी और नेपाल के अन्य प्राचीन शहरों से की है। शहर में पायें गये ऐतिहासिक वस्तुओं का मिलान पाकिस्तान के मोहनजोदड़ो और तक्षशिला के पास खंडहर के हिस्सों नें पाये गए ऐतिहासिक वस्तुओं से बहुत करीबी तौर पर हुआ है। इसी कारण पुरातत्विक इसका समय सिंधु घाटी सभ्यता के आस-पास का मानते हैं।Mohan Pant, Shūji Funo, Stupa and Swastika: Historical Urban Planning Principles in Nepal's Kathmandu Valley. NUS Press, 2007 9971693720, citing Allchin: 1980Mohan Pant Shjui Fumo https://www.jstage.jst.go.jp/article/jaabe/4/1/4_1_51/_pdf The Grid and Modular Measures in The Town Planning of Mohenjodaro and Kathmandu Valley: A Study on Modular Measures in Block and Plot Divisions in the Planning of Mohenjodaro and Sirkap (Pakistan), and Thimi (Kathmandu Valley) Journal of Asian Architecture and Building Engineering 51–59 May 2005 4 1 10.3130/jaabe.4.51 113918069 18 December 2019 free
व्युत्पत्ति
मध्यपुर थिमि पाटन, काठमांडू और भक्तपुर के घाटी के मध्य में स्थित है। इसकी ऐसी स्थिति के कारण मल्ल राजवंश के काल में जब घाटी के तीन राज्यों के बीच लड़ाई होती थी तो यह भक्तपुर, पाटन और काठमांडू के बीच एक बांध के रूप में कार्य करता था। कई किंवदंतियाँ "थिमि" नाम और इसके अर्थ को बताती हैं। किंवदंतियों के अनुसार थिमि के लोगों ने कई बार भक्तपुर का सफलतापूर्वक बचाव किया इसलिए भक्तपुर के राजाओं ने उन्हें "छेमी" कहा, जिसका अर्थ है "सक्षम लोग"। इस प्रकार उनके निरंतर विश्वासपूर्ण समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा होती गई। धीरे-धीरे बस्ती का नाम "थिमि" हो गया। "मध्य" का अर्थ है केंद्र और "पुर" का अर्थ है "शहर", इसलिए मध्यपुर का अर्थ है केंद्र में स्थित शहर। शहर का सबसे पुराना ज्ञात नाम थेमरिंग है।Prajapati Subhash Ram Destination Thimi 2005 Chapacho Information Centre Bhaktapur 978-9994635504 1st
जनसंख्या
2011 के नेपाल जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 83,036 हैं।http://www.digitalhimalaya.com/collections/nepalcensus/form.php?selection=1 Nepal Census 2001 Nepal's Village Development Committees Digital Himalaya 2008-08-26 dead https://web.archive.org/web/20081012163506/http://www.digitalhimalaya.com/collections/nepalcensus/form.php?selection=1 2008-10-12
सन्दर्भ
श्रेणी:नेपाल के अंचल
श्रेणी:नेपाल के शहर