411 REFERENCE · Wikipedia
शिवोहम शिव मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2023
शिवोहम शिव मंदिर, बंगलौर Shivoham shiva temple .jpg शिवोहम शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति India Bangalore भारत कर्नाटक बैंगलोर मुरुगेशपाल्य शिव महा शिवरात्रि 1995 1995 www.shivohamshivatemple.org
शिवोहम शिव मंदिर भारत में कर्नाटक राज्य के बंगलौर शहर के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक मंदिर है। यह हिंदू देवता भगवान शिव को समर्पित है। 1995 में निर्मित इस मंदिर में शिव की 65 फीट (20 मीटर) की मूर्ति है। मंदिर में हर साल अनुमानित 5 लाख भक्तों और आगंतुकों की भीड़ लगी रहती है, जिसमें केवल महा शिवरात्रि के ही अवसर पर लगभग एक से डेढ़ लाख के बीच की संख्या में लोग शामिल होते हैं।
इतिहास
पूर्व में यह शिव मंदिर के रूप में जाना जाता था, बाद में मंदिर को 26 फरवरी 1995 को शृंगेरी के श्री शंकराचार्य द्वारा प्रतिष्ठित किया गया था। भगवान शिव की मूर्ति मूर्तिकार काशीनाथ द्वारा बनाई गई थी। जब मंदिर का केन्द्रीकरण प्राचीन वैदिक ग्रंथों में सिद्धांतों को समझकर लोगों को मोक्ष प्राप्त करने में मदद करने के रूप में परिवर्तित हो गया, तब 2016 में मंदिर का नाम बदलकर शिवोहम शिव मंदिर कर दिया गया।
मंदिर की विशेषताएं
मंदिर के प्रवेश द्वार पर 25 फुट (7.6 मीटर) का शिव लिंग निर्मित किया गया है, जो बंगलौर शहर में सबसे बड़ा माना जाता है।
गतिविधियाँ
12 ज्योतिर्लिंग (सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ मंदिर, त्र्यंबकेश्वर, बैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, घृष्णेश्वर) को भी मंदिर में एक कृत्रिम गुफा में बनाया गया है। भगवान शिव का विशेष दिन माने जाने वाले प्रत्येक सोमवार को विशेष कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसे "सोमवार का त्योहार" के नाम से जाना जाता है। हर दो घंटे में आरती होती है; पूरे दिन भजन बजाए जाते हैं, शाम को लाइव भजन होते हैं।शिव मंदिर https://www.mapsofindia.com/bangalore/places-of-interest/shiva-temple.html मैप्सऑफइंडिया 19 जून 2023
मंदिर में महा शिवरात्रि
महाशिवरात्रि को भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस समारोह में दिन और रात के उत्सव होते हैं। शिव अंताक्षरी और जागरण जैसे लाइव भजन और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महाशिवरात्रि के दौरान हर साल लेजर-प्रोजेक्टेड लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है।
मानवीय कार्य
शिवेहम मंदिर ए. आई. आर. ह्यूमैनिटेरियन होम्स के साथ अपनी आय साझा करके निराश्रयों का समर्थन करता है। यह संस्था बंगलौर में तीन स्थानों पर काम करते हैं और कुल मिलाकर 600 निवासियों तक की सेवा करते हैं।https://www.aninews.in/news/business/celebrating-25-years-of-divine-magic-at-shivoham-shiva-temple20200219103908/ शिवोहम शिव मंदिर में दैवीय आकर्षण के 25 साल पूरे होने का जश्न एएनआई न्यूज en 2020-03-17 8 दिसंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211208235250/https://www.aninews.in/news/business/celebrating-25-years-of-divine-magic-at-shivoham-shiva-temple20200219103908/ dead
स्रोत
शिव मंदिर, मुरुगेशपाल्या, बैंगलोर
बैंगलोर में शिव मंदिर
ಸುತ್ತೋಣ ಬನ್ನಿ - सुथोना बन्नी: शिव मंदिर ओल्ड एयरपोर्ट रोड- बैंगलोर
सन्दर्भ
श्रेणी:शिव मंदिर
श्रेणी:भारत में शिव मंदिर
श्रेणी:कर्नाटक में हिन्दू मंदिर