Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़ी क़ार प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज़ी क़ार ur ذي قار / Dhi Qar Dhi Qar map.svg नासिरीयाह​ १२,९०० १७,००,००० २००३ १३१.७८ ज़िले ५ अरबी ज़ी क़ार प्रान्त (अरबी: ur ذي قار), जिसे धी क़ार प्रान्त और थ़ी क़ार​ प्रान्त भी कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। नाम का उच्चारण ज़ी क़ार के नाम में 'ज़' अरबी लिपि के 'ur ذ' अक्षर का भारतीय उपमहाद्वीप और ईरान में उच्चारण है। कुछ अरबी-भाषी क्षेत्रों में इसका उच्चारण 'ध' या 'थ़' जैसा होता है। ध्यान दें कि इस 'थ़' अक्षर का उच्चारण बिंदु-रहित 'थ' अक्षर से ज़रा अलग है और अंग्रेज़ी के 'थ़िन' (thin, यानि पतला) और 'थ़र्ड' (third, यानि तीसरा) से मिलता-जुलता है। साथ ही यह भी ध्यान दें कि बिंदु-वाले 'क़' का उच्चारण बिना-बिंदु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा सा भिन्न है। 'क़' का उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़रीब' जैसे शब्दों में मिलता है। प्राचीन इतिहास ज़ी क़ार प्रान्त अतिप्राचीन सुमेर सभ्यता की मुख्यभूमि है। उस संस्कृति के बहुत से शहरों के खँडहर इसी प्रान्त में स्थित हैं, जिनमें ऊर (Ur), लागाश (Lagash), एरीदु (Eridu), लारसा (Larsa), गिरसु (Girsu), उम्मा (Umma) और बाद-तिबीरा (Bad-tibira) शामिल हैं। लोग इस प्रान्त के लगभग सभी लोग शिया इस्लाम के अनुयायी अरब जाति के लोग हैं।Withdrawal from Iraq: Assessing the Readiness of Iraqi Security Forces https://web.archive.org/web/20140409024844/http://books.google.com/books?id=S6oP3Y9ZM3sC 9 अप्रैल 2014 , Anthony H. Cordesman, Adam Mausner, pp. 69, CSIS, 2009, ISBN 978-0-89206-553-0, ... Thi-Qar ... %Sunni 0 %Shia 100 %Other 0 ... ज़िले प्रान्त के ज़िले इस प्रकार हैं: अल-चिबाइश (Al-Chibayish, अरबी: ur الجبايش) अल-रिफ़ाई (Al-Rifa'i, अरबी: ur الرفاعي) अल-शत्राह (Al-Shatra, अरबी: ur الشطرة) अल-नासिरीयाह​ (Nassriya, अरबी: ur الناصرية) सूक़ अल-शोयोख़​ (Suq Al-Shoyokh, अरबी: ur سوق الشيوخ) इन्हें भी देखें इराक़ के प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:ज़ी क़ार प्रान्त श्रेणी:इराक़ के प्रान्त