411 REFERENCE · Wikipedia
खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान (Institute of Minerals & Materials Technology / आइ एम एम टी) वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की एक प्रमुख स्थापना है। इसकी स्थापना १९६४ में की गयी थी। पहले इसका नाम 'क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला' था। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सतत् उपयोग पर विशेष बल देते हुए प्रक्रम एवं उत्पाद विकास हेतु अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों में आधारभूत सहयोग प्रदान करना इस प्रयोगशाला की विशिष्टता है।
इस प्रयोगशाला में खनन एवं खनिज/जैव-खनिज संसाधन, धातु निष्कर्षण एवं पदार्थ अभिलक्षण, प्रकम अभियांत्रिकी, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण मॉनीटरन एवं नियंत्रण, समुद्री एवं वन उत्पाद विकास, सगंध एवं औषधीय वनस्पति के उपयोग एवं सामाजिक विकास के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी हेतु प्रौद्योगिकी उन्मुख कार्यक्रमों के संचालन की सुविज्ञता है।
बाहरी कड़ियाँ
खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान का जालघर
श्रेणी:सीएसआईआर