Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२१ फ़रवरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right २१ फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ५२वाँ दिन है। वर्ष मे अभी और ३१३ दिन बाकी है (लीप वर्ष मे ३१४)। प्रमुख घटनाएँ १६१३ - मिखाईल प्रथम को सर्वसम्मति से रूस का ज़ार नियुक्त किया गया। १९५२ - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में बांग्ला भाषा आन्दोलन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा। यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया। १९७२ - सोवियत मानवरहित अंतरिक्षयान लुरा20 चन्द्रक्षिति पर उतरा। २१ फ़रवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2010- सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी कानून लाने का फैसला किया। यह कानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुकदमों की पैरवी का अधिकार देगा। ब्रिटेन में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार में इस वर्ष इराक़ में बम निष्क्रिय करने वालों पर बनी फ़िल्म 'द हर्ट लॉकर' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया। ब्रिटेन के ही कोलिन फर्थ को उनकी फ़िल्म 'ए सिंगल मैन' में तथा अभिनेत्री कैरी मुलिगन को उनकी फ़िल्म 'एन एजुकेशन' के लिए अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया। रोमन पोलंस्की को बर्लिन फिल्म महोत्सव में उनकी नई फिल्म द घोस्ट राइटर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर बीयर पुरस्कार मिला। वर्ष 1977 में एक नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में स्वीट्जरलैंड में नजरबंदी झेल रहे पोलंस्की का पुरस्कार नकी तरफ से एलेन सर्दे ने ग्रहण किया। बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया। 2011- न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में आए भूकंप में 75 लोगों की मृत्यु हो गई। जन्म १८९६ - सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" निधन बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:फरवरी