Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डबल टॉप और डबल बॉटम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डबल टॉप (Double top) और डबल बॉटम (Double bottom) तकनीकी विश्लेषण में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख चार्ट पैटर्न हैं। ये दोनों 'प्रवृत्ति उलटने वाले' पैटर्न हैं जो किसी परिसंपत्ति के मूल्य व्यवहार में होने वाले बड़े बदलावों का संकेत देते हैं। जहाँ एक ओर 'डबल टॉप' पैटर्न बढ़ते हुए बाज़ार को मंदी में बदलता है, वहीं 'डबल बॉटम' पैटर्न गिरते हुए बाज़ार को तेज़ी में बदलने का संकेत देता है।https://www.investopedia.com/terms/d/double-top-and-bottom.asp Double Top and Bottom Patterns Defined, Plus How to Use Them Investopedia 2026-06-23 enhttp://stockcharts.com/school/doku.php?id=chart_school:chart_analysis:chart_patterns:double_bottom_reversal Double Bottom Reversal - ChartSchool - StockCharts.com stockcharts.com 2026-06-23 डबल टॉप thumb|right|डबल टॉप पैटर्न की पुष्टि यह पैटर्न आम तौर पर तेज़ी के बाज़ार के शीर्ष पर बनता है और चार्ट पर अंग्रेज़ी के अक्षर 'M' जैसा दिखाई देता है। जब किसी शेयर की कीमत एक उच्चतम स्तर को छूकर नीचे आती है, एक आधार बनाती है, और फिर से उसी उच्चतम स्तर तक पहुँचकर वापस गिरने लगती है, तब 'डबल टॉप' पैटर्न का निर्माण होता है। एक ट्रेडर इसी संकेत का लाभ उठाकर बाज़ार में अपनी व्यापार रणनीति बनाते हैं।https://www.britannica.com/money/double-top-double-bottom-pattern Double Top & Double Bottom Trading Patterns Explained Britannica Money Encyclopedia Britannica en 2026-06-23 'डबल टॉप' दर्शाता है कि बाज़ार में अब तेज़ी का रुझान कमज़ोर पड़ गया है और मंदी का दौर आरंभ होने वाला है। इस स्तर पर शेयर में बिकवाली अधिक आती है लेकिन माँग में कमी आ जाती है। यदि कोई शेयर 'डबल टॉप' बनाने के बाद नीचे गिरने के बजाय उसी स्तर के आसपास समेकित होने लगे, तो ज़्यादातर मामलों में शेयर इस कंसोलिडेशन चरण को तोड़कर ऊपर निकल जाता है, जिससे यह पैटर्न विफल भी हो सकता है। डबल बॉटम thumb|right|डबल बॉटम पैटर्न की पुष्टि जब बाज़ार में भारी गिरावट का दौर चल रहा होता है, तब शेयर अपने सपोर्ट स्तर पर आकर स्थिर होते हैं। जब कोई लगातार गिरता हुआ शेयर एक निचले स्तर से थोड़ा ऊपर उठता है, लेकिन पुनः गिरकर वापस उसी निचले स्तर को छूकर तेज़ी से ऊपर की ओर निकलता है, तब चार्ट पर 'डबल बॉटम' पैटर्न बनता है। यह चार्ट पर अंग्रेज़ी के अक्षर 'W' जैसा दिखाई देता है। यह एक तेज़ी का पैटर्न है जो डाउनट्रेंड को अपट्रेंड में बदलने का कार्य करता है। डबल टॉप पर लागू होने वाले लगभग सभी नियम विपरीत दिशा में इस पैटर्न के लिए भी कार्य करते हैं। इस पैटर्न की सफलता काफी हद तक उच्च व्यापारिक मात्रा पर निर्भर करती है; जब बाज़ार में ज़्यादा वॉल्यूम आता है, तब शेयर के मूल्य में एक बड़ी तेज़ी देखने को मिलती है।https://www.britannica.com/money/double-top-double-bottom-pattern Double Top & Double Bottom Trading Patterns Explained Britannica Money Encyclopedia Britannica en 2026-06-23 सन्दर्भ