411 REFERENCE · Wikipedia
सचिन सिवाच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Broooo.jpg 1.77 मी 6 दिसंबर 1999 भिवानी, हरियाणा, भारत मुक्केबाज़ी yes Sport पुरुषों की मुक्केबाजी30px
Competition दक्षिण एशियाई खेल
Gold 2019 काठमांडू 56 किग्रा
सचिन सिवाच (जन्म 6 दिसंबर 1999) भिवानी, हरियाणा से एक भारतीय मुक्केबाज हैं। वह विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं।
करियर
सिवाच ने 10 साल की उम्र में मुक्केबाजी शुरू की। उनके पिता किशन कुमार, जो पेशे से किसान हैं, और माँ निर्मला देवी ने उन्हें मुक्केबाजी में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
सिवाच ने भिवानी की कैप्टन हवा सिंह अकादमी में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने कोच संजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कुमार ने शुरू में उन्हें अकादमी में लेने से मना कर दिया था क्योंकि वे कुपोषित थे।
उन्होंने बहामास में आयोजित राष्ट्रमंडल युवा खेल में स्वर्ण पदक जीता।https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/boxer-sachin-siwach-wins-gold-at-commonwealth-youth-games-4764862/ Boxer Sachin Siwach wins gold at Commonwealth Youth Games 24 July 2017https://sportstar.thehindu.com/boxing/sachin-strikes-gold-at-commonwealth-youth-games/article19341439.ece Sachin strikes gold at Commonwealth Youth Games PTI Sportstar 24 July 2017 उन्होंने 2016 में एआईबीए युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता।http://www.espn.in/boxing/story/_/id/18156586 After Russia high, boxer Sachin Siwach aiming for Tokyo 2020 28 November 2016 ESPN 2008 में नानाओ सिंह और 2010 में विकास कृष्णन के बाद, वे विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
उन्होंने सितंबर 2015 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित एआईबीए जूनियर मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। https://www.thehindu.com/sport/other-sports/sachin-lone-indian-in-medal-rounds-of-world-junior-boxing-championships/article7636674.ece/ Sachin lone Indian in medal rounds of World Junior boxing championships The Hindu 10 September 2015 https://www.aiba.org/aiba-junior-world-boxing-championships-st-petersburg-2015/ AIBA Junior World Boxing Championships St. Petersburg 26 जून 2026 21 अक्तूबर 2021 https://web.archive.org/web/20211021143750/https://www.aiba.org/aiba-junior-world-boxing-championships-st-petersburg-2015/ dead
2017 में, उन्होंने बैंकॉक में आयोजित एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/sachin-siwach-settles-for-a-silver-medal-at-asian-youth-boxing-championship-4740324/ Sachin Siwach settles for a silver medal at Asian Youth Boxing Championship 7 July 2017 2018 में, 19 साल की उम्र में, उन्होंने मुक्केबाजी विश्व सीरीज़ में हिस्सा लिया और लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) कैटेगरी में रूस के नए बॉक्सर दोर्ज़ो रादाएव को हराया।https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/sachin-siwach-wins-but-india-lose-to-russia-in-world-series-of-boxing-clash-5084525/ Sachin Siwach wins but India lose to Russia in World Series of Boxing clash 3 March 2018
उन्हें एशियन मुक्केबाजी कॉन्फेडरेशन द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा मुक्केबाज नामित किया गया था।https://www.thehindu.com/sport/other-sports/siwach-named-abcs-best-youth-boxer/article21612316.ece/ Siwach named ABC's best youth boxer The Hindu 13 December 2017
2019 में, उन्होंने फ़िनलैंड के हेलसिंकी में आयोजित 38वें जी-बी मुक्केबाजी टूर्नामेंट में 52 किग्रा कैटेगरी में हिस्सा लिया और सेमी-फ़ाइनल में पहुँचने वाले 6 खिलाड़ियों में शामिल रहे।https://www.indiatoday.in/sports/other-sports/story/shiva-thapa-sachin-siwach-among-6-indians-in-semi-finals-of-finland-boxing-tournament-1473940-2019-03-09 Shiva Thapa, Sachin Siwach among 6 Indians in semi-finals of Finland boxing tournament Press Trust of India March 9, 2019 India Today
सचिन सिवाच ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में 56 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
2026 एशियाई एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में, सिवाच ने 60 किग्रा (लाइटवेट) वर्ग में भाग लिया और रजत पदक जीता, फ़ाइनल में वे ओराज़बेक असिलकुलोव से हार गए।https://qazinform.com/news/kazakhstani-orazbek-assylkulov-claims-gold-at-2026-asian-boxing-championships-d88a2d Kazakhstani Orazbek Assylkulov claims gold at 2026 Asian Boxing Championships Kazinform 10 April 2026https://sportstar.thehindu.com/boxing/vishvanath-suresh-wins-men-50kg-gold-asian-boxing-championships-2026-indian-medals-list/article70846450.ece Asian Boxing Championships 2026: Vishvanath Suresh wins gold as India finishes campaign with 16 medals Sportstar 10 April 2026
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Sachin Siwach सचिन सिवाच
sachin.siwach1
श्रेणी:1999 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हरियाणा के लोग
श्रेणी:भिवानी के लोग
श्रेणी:हरियाणा के खिलाड़ी
श्रेणी:भारत के खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय पुरुष मुक्केबाज
श्रेणी:हरियाणा के मुक्केबाज
श्रेणी:21वीं सदी के भारतीय खिलाड़ी
श्रेणी:2026 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी