411 REFERENCE · Wikipedia
माचर्ला नियोजकावर्गम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माचर्ला नियोजकावर्गम सन् 2022 की तेलुगु भाषा की राजनीतिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे राजशेखर रेड्डी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।H Murali Krishna C. 'Macherla Niyojakavargam' review: A dated story that doesn’t rise above its clichés https://www.newindianexpress.com/entertainment/review/2022/Aug/13/macherla-niyojakavargam-review-a-dated-story-that-doesnt-rise-above-its-clicheacutes-2487141.html 4 जुलाई 2024 द न्यू इंडियन एक्सप्रेस 13 अगस्त 2022 en इसमें नितिन, कृति शेट्टी और कैथरीन टेरेसा हैं।Macherla Niyojakavargam gets postponed to August 12 https://telugucinema.com/news/macherla-niyojakavargam-gets-postponed-to-august-12 4 जुलाई 2024 Telugu Cinema 8 मई 2022 जबकि समुथिरकानी, राजेंद्र प्रसाद, मुरली शर्मा, वेनेला किशोर और सुभलेखा सुधाकर ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं। इसका निर्माण नितिन के परिवार द्वारा श्रेष्ठ मूवीज़ के तहत किया गया था।
संगीत महती स्वरा सागर द्वारा दिया गया था। छायांकन प्रसाद मुरेला द्वारा और संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा किया गया था। फ़िल्म 12 अगस्त 2022 को जारी हुई।Arikatla Venkat Macherla Niyojakavargam Review: Routineness to the Core https://www.greatandhra.com/movies/reviews/macherla-niyojakavargam-review-routineness-to-the-core-123065 4 जुलाई 2024 greatandhra.com 12 अगस्त 2022 en जुलाई 2026 InternetArchiveBot इसे समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और यह टिकट खिड़की पर निराशाजनक रही।
कहानी
शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए सिद्धार्थ रेड्डी को पालनाडु जिले के कलेक्टर के रूप में तैनात किया जाता है। लेकिन उन्हें जिले में लोगों को आतंकित करने वाले एक भ्रष्ट राजनेता राजप्पा के विरोध का सामना करना पड़ता है। सिद्धार्थ को पता चलता है कि उसकी प्रेमिका स्वाति राजप्पा से बदला लेना चाहती है। स्वाति का भाई पूर्व कलेक्टर था जो राजप्पा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर मारा गया था। यह जानने के बाद, सिद्धार्थ ने राजप्पा को चेतावनी दी कि चुनाव शांतिपूर्वक होगा। साथ ही स्वाति के दादा राघवैया चुनाव लड़ेंगे। सिद्धार्थ और राजप्पा के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। बाद में राघवैया चुनाव जीत जाता है और सिद्धार्थ जिले में राजप्पा के डर को खत्म कर देता है। फिर राजप्पा को आत्महत्या करनी पड़ती है।
मुख्य कलाकार
नितिन — एन. सिद्धार्थ 'सिद्धू' रेड्डी, आईएएस
कृति शेट्टी — स्वाति, सिद्धू की प्रेमिका
कैथरीन टेरेसा — निधि
समुथिरकानी — विधायक राजप्पा और वीरा (दोहरी भूमिका)
राजेंद्र प्रसाद — सुरेंद्र, स्वाति के पिता
वेन्नेला किशोर — गुरु, स्वाति के जीजा
मुरली शर्मा — नरेंद्र रेड्डी, सिद्धू के पिता
जयप्रकाश — आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
इंद्रजा — सिद्धू की मां
सुभलेखा सुधाकर — राघवैया, स्वाति के दादा
ब्रह्माजी — नारायण, माचर्ला के तहसीलदार
सन्दर्भ
श्रेणी:2022 की फ़िल्में
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय एक्शन कॉमेडी फ़िल्में