411 REFERENCE · Wikipedia
पत्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पत्रा, चिट्ठा अथवा ब्लॉग
साहित्य की नवीनतम तकनीक के साथ संलग्न विधा जो कि मात्र अंतर्जाल पर ही संभव है वह है पत्राकारिता। इस विषय में समाचारों से संबद्ध शब्द पत्रकारिता से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। चूँकि पत्रकारिता, पत्रकार, पत्र आदि शब्द पूर्वतः स्थापित हैं इसलिये कदाचित इस नये शब्द को इसकी विराट आभिव्यक्तिक तकनीकी उपलब्धियों के कारण पहले से अस्तित्व के शब्द से अंतर्ग्रंथन माना जा सकता है। "पत्रा" के लिए अंग्रेज़ी में ब्लॉग (BLOG) तथा उर्दू में चिट्ठा (जो कि कदाचित पत्र के लिए प्रयुक्त शब्द "चिट्ठी" से प्रेरित है) प्रयोग करा जाता है। सामान्यतः पत्रा शब्द भारतीय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों-नक्षत्रों आदि के विस्तृत विवरण के लिये प्रयोग करी जाने वाली दैनन्दिनी के लिये प्रयुक्त है किन्तु अंतर्जाल पर शब्द, चित्र, ध्वनि आदि के विस्तारित उपयोग को ध्यान में रखते हुए इस शब्द की सार्थकता स्पष्ट होती है कि अंग्रेजी में प्रयुक्त ब्लॉग शब्द के लिये "पत्रा" उपयुक्त शब्द है। आगे इसी शब्द से पत्रकारिता के नवीनतम तकनीक से सज्जित शब्द पत्राकारिता की भी पुष्टि करी जा सकती है।
डॉ॰रूपेश श्रीवास्तव
श्रेणी:इंटरनेट संस्कृति