411 REFERENCE · Wikipedia
एसबीआई कार्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेस एलटीडी भारत की एक पेमेंट सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 1998 में भारतीय स्टेट बैंक और जीई कैपिटल ने किया था। दिसंबर 2017 में जीई कैपिटल के शेयर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और द कैर्लिल ग्रुप ने खरीद लिए। एसबीआई कार्ड का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा ,दिल्ली एनसीआर में और ब्रांच भारत के 100 से अधिक शहरों में हैं। वित्तीय वर्ष के अंत 31 मार्च 2016 में एसबीआई कार्ड को ₹271 करोड़ का लाभ हुआ, जो ₹438 करोड़ टैक्स से पहले का है।
== शेयर ==
एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेस लिमिटेड (SBICPSL) के 60% शेयर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास और 40% शेयर जीई कैपिटल बिज़नस प्रोसैस मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड (GECBPMSL) के पास थे।
2017 में जीई कैपिटल अपने वैश्विक रणनीति के तहत वित्तीय सेवाओं के सेक्टर से बाहर आ जाता है। जिसके तहत वह एसबीआई कार्ड के 40% शेयर बेच देता है। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपनी हिस्सेदारी 60% से बढ़ा कर 74% कर दिया और इसी के साथ साथ दी कैर्लिल ग्रुप भी 26% हिस्सेदारी खरीद लेता है।
== कार्ड ==
=== सिम्प्ली कार्ड ===
15 सितम्बर 2015 को एसबीआई ने दो कार्ड लांच किया। जिसमें से एक था "सिम्प्ली क्लिक" जिसे खास तौर से ऑनलाइन पेमेंट करने वाले लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया था। जिसमें ऑनलाइन खरीददारी करने पर अधिकतम दस गुना पॉइंट्स प्राप्त होते हैं, जिसमें एक पॉइंट का मूल्य पच्चीस पैसे के बराबर होता है। हालांकि दस गुना पॉइंट केवल कुछ ही साइट से खरीददारी करने पर प्राप्त होते हैं, अन्य सभी ऑनलाइन पेमेंट में पाँच पॉइंट मिलते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन खरीददारी पर एक ही पॉइंट प्राप्त होते हैं।
इसी के साथ एसबीआई ने अपने दूसरे कार्ड, सिम्प्ली सेव को भी लांच किया, जिसे ऑफलाइन खरीददारी करने वालों को ध्यान में रख कर बनाया गया था। इसमें ऑनलाइन में कोई खास फायदा नहीं मिलता, लेकिन अगर ऑफलाइन खरीददारी करें तो काफी अधिक पॉइंट मिलते हैं। इन दोनों कार्ड के लिए हर वर्ष ₹499 लगते हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==