411 REFERENCE · Wikipedia
रॉबिन्सन आर66
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रॉबिन्सन आर66 (अंग्रेजी: Robinson R66) एक हल्के वजन वाला हैलीकॉप्टर है जिसे रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा डिजाइन (अभिकल्पना) और निर्मित किया गया है। इसकी घोषणा २००७ में की गयी थी और यह २०११ से पूर्ण रुप से बनना शुरु हुआ।
विकास
२००७ में घोषित, आर66 को कंपनी के पहले टर्बाइन-संचालित उत्पाद के रूप में डिजाइन किया गया था और बड़े हेलीकाप्टरों का निर्माण करके बेल हेलीकॉप्टर और यूरोकॉप्टर के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने उत्पाद रेंज का विस्तार करने के लिये किया गया था। आर66 के अधिकांश डिजाइन पहले के पिस्टन-इंजन आर44 पर आधारित हैं।
रॉबिन्सन ने फरवरी, २०१० में आर66 के लिए ऑर्डर लेना शुरू कर दिया। यह २०१० में प्रारंभिक उत्पादन में चला गया, और २०११ में पूर्ण उत्पादन में। वर्तमान दो-सीट वाले आर22, चार-सीट वाले आर44, और आर66 निरंतर उत्पादन में है।http://www.flyingmag.com/pilot-reports/helicopters/r66-robinson-approaches Flying https://web.archive.org/web/20190722224244/https://www.flyingmag.com/pilot-reports/helicopters/r66-robinson-approaches/ 22 जुलाई 2019 live
आर66 का चार सीट वाला पुलिस संस्करण मानक उपकरण के रूप में फॉरवर्ड लुकिंग इन्फ्रारेड (FLIR) कैमरा सिस्टम, सर्चलाइट और बाहरी सार्वजनिक सूचना (PA) प्रणाली के साथ उत्पादन में प्रवेश कर चुका है।
बनावट
यह एक ४ से ५ सीट वाला एक हल्का(अन्य हेलीकॉप्टरों की तुलना में) हेलीकॉप्टर है। इसमें रॉल्स रॉयस आरआर३०० टर्बाइन इंजन लगा है जिसे विशेष तौर पर इस हेलिकाप्टर के लिये डिजाइन किया और बनाया गया है।https://disciplesofflight.com/robinson-r66-helicopter/ संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180424071607/https://disciplesofflight.com/robinson-r66-helicopter/ 24 अप्रैल 2018 live https://www.flyingmag.com/aircraft/helicopters/robinsons-new-r66-turbine-arrives संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20170807131537/http://www.flyingmag.com/aircraft/helicopters/robinsons-new-r66-turbine-arrives 7 अगस्त 2017 live
एयरफ़्रेम
इसका एयरफ्रेम रॉबिन्सन आर४४ का मजबूत रुप है।https://www.flightglobal.com/news/articles/flight-test-robinson-r66-swansong-sweetheart-353672/ संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180423232557/https://www.flightglobal.com/news/articles/flight-test-robinson-r66-swansong-sweetheart-353672/ 23 अप्रैल 2018 live आर४४ की तरह, इसकी भी पिछली सीटें काफी तंग है। इसके मुख्य पंखे की प्रणाली को कुछ आलोचकों द्वारा त्रुटि युक्त माना जाता है।
इंजन
रॉबिन्सन आर66 रॉल्स रॉयस आरआर३०० इंजन लगता है, जोकि ३०० अश्वशक्ति अधिकतम, २७० अश्वशक्ति पांच मिनट के लिये और २२४ अश्वशक्ति लगातार उत्पन्न कर सकता है। प्रारंभ में, टरबाइन में २,००० घंटे का टीबीओ होगा - एयरफ्रेम के आवश्यक ओवरहाल समय से २०० घंटे कम, जो बाद में बढ़ाया जायेगा।
इलेक्ट्रानिक उपकरण
इसमें फैडेक (फुल अथौरिटी डिजिटल इंजन कंट्रोल) नही है जिस कारण गलत स्टार्ट (बिना १५ प्रतिशत आरपीएम या गलत दाब और तापमान के इंजन में ईंधन आपूर्ति) से इंजन में धमाका (हॉट स्टार्ट) हो सकता है।http://philip.greenspun.com/flying/robinson-r66 संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180610085254/http://philip.greenspun.com/flying/robinson-r66 10 जून 2018 live यह समस्या कई और टर्बाइन इंजन वाले हैलीकाप्टरों में हो सकती है।http://helicopterflight.net/turbine.php संग्रहीत प्रति 27 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180427184757/http://helicopterflight.net/turbine.php 27 अप्रैल 2018 live
प्रतिद्वंदी
इसके मुख्य प्रतिद्व्ंदी बेल ५०५, और यूरोकॉप्टर ईसी१२० जैसे हलके हेलीकॉप्टर हैं।
प्रदर्शन
विनिर्देशhttps://robinsonheli.com/r66-specifications/ संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180423232443/https://robinsonheli.com/r66-specifications/ 23 अप्रैल 2018 live :
लम्बाई: २९ फीट ६ इंच
चौड़ाई: ४ फीट १० इंच
ऊंचाई: ११ फीट ५ इंच
मुख्य पंखे (रोटर) का व्यास: ३३ फीट ० इंच
लघु पंखे (टेल रोटर) का व्यास: ५ फीट ० इंच
अधिकतम सकल वजन: 2,700 पाउंड (१२२४.७ किलो)
खाली वजन: लगभग 1,280 पाउंड (५८०.६ किलो)
उपयोगी लोड: लगभग 1,420 पाउंड (६४४.१ किलो)
ईंधन क्षमता: 73.6 गैलन (२७८.३ लीटर)
अधिकतम वायु गति: 140 नॉट (२५९.३ किमी/घंटा) जब सकल वजन 2,200 पाउंड (९९८ किलो) से कम, अन्यथा १३० नॉट।https://robinsonheli.com/wp-content/uploads/2016/03/r66_poh_2.pdf संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180423232542/https://robinsonheli.com/wp-content/uploads/2016/03/r66_poh_2.pdf 23 अप्रैल 2018 dead
क्रूज गति: 125 नॉट तक (२३१.५ किमी/घंटा)
अधिकतम रेंज: लगभग 350 समुद्री मील (६४८.२ किमी)
अधिकतम सहनशक्ति: 3.7 घंटे, बिना भंडार के
अधिकतम काम करने की ऊंचाई: 14,000 फुट (४३६७.२ मीटर)
चढ़ाई कि गति: १००० फीट प्रति मिनट
इंजन: रॉल्स रॉयस आरआर ३०० टर्बोशाफ्ट, अधिकतम २७० अश्व शक्ति, लगातार: अधिकतम २२४ अश्व शक्ति
ईंधन प्रकार: जेट
ईंधन खपत: लगभग ८७ लि/घंटे
बाहरी कड़ियाँ
आर 66 परिचय और विनिर्देश - रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर कंपनी (औपचारिक वेबसाइट)
संदर्भ
श्रेणी:वायु परिवहन के साधन
श्रेणी:विकिपरियोजना वैमानिकी