411 REFERENCE · Wikipedia
राम सहाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंडित राम सहाय Ram sahai pandit banaras gharana.jpg पं.रामसहाय 150px राम सहाय १७८० १८२६ वाराणसी तबला हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत तबला
पंडित राम सहाय (१७८०-१८२६) बनारस घराने के संस्थापकों में से एक रहे हैं। आज प्रचलित बनारस बाज लगभग २०० वर्ष पूर्व इन्होंने ही विकसित की थी।http://www.shawnmativetsky.com/benares.html#ramsahai बनारस घराने के दिग्गज 7 मई 2010 https://web.archive.org/web/20100124143804/http://www.shawnmativetsky.com/benares.html#ramsahai 24 जनवरी 2010 dead ये बनारस शहर के रहने वाले थे। इनके संगीत गुरु दिल्ली के सिधार खान जी के शिष्य उस्ताद मोढू खान थे। उस्ताद जी लखनऊ के नवाब आसफुद्दौला के दरबार में शाही संगीतज्ञ थे। जब राम सहाय मात्र १७ वर्ष के ही थे, तब लखनऊ के नये नवाब ने मोधु खान से पूछा कि क्या राम सहाय उनके लिये एक प्रदर्शन कर सकते हैं? कहते हैं, कि राम सहाय ने ७ रातों तक लगातार तबला-वादन किया जिसकी प्रशंसा पूरे समाज ने की एवं उन पर भेटों की बरसात हो गयी। अपनी इस प्रतिभा प्रदर्शन के बाद राम सहाय बनारस वापस आ गये।
सन्दर्भ
श्रेणी:बनारस घराना
श्रेणी:तबला वादक
श्रेणी:वाराणसी के लोग
श्रेणी:1780 में जन्मे लोग
श्रेणी:१८२६ में निधन