Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कालाराम मन्दिर सत्याग्रह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कालाराम मन्दिर सत्याग्रह 2 मार्च 1930 को भीमराव आम्बेडकर द्वारा अछूतों के मन्दिर प्रवेश के लिए चलाया गया आन्दोलन था।रामचन्द्र क्षीरसागर Dalit Movement in India and Its Leaders, 1857-1956 भारत में दलित आंदोलन और इसके नेतागण, 1857-1956 http://books.google.com/books?id=Wx218EFVU8MC&pg=PA123 1 जनवरी 1994 एम डी पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड 978-81-85880-43-3 123– enके एन जाधव Dr. Ambedkar and the Significance of His Movement डॉ अम्बेडकर और उनके आंदोलन का महत्व http://books.google.com/books?id=9o3rZNud9oIC&pg=PA93 1 जनवरी 2005 पोपुलर प्रकाशन 978-81-7154-329-8 93– en नासिक के कालाराम मन्दिर में यह सत्याग्रह हुआ था। क्योंकि भारत देश में हिन्दुओं में ऊंची जातियों को जहां जन्म से ही मन्दिर प्रवेश का अधिकार था लेकिन हिन्दू दलितों को यह अधिकार प्राप्त नहीं था। इस सत्याग्रह में करीब 15 हजार दलित लोग शामिल हुए थे, जिनमे ज्यादातर महार समुदाय के थे और अन्य मांग व चमार थे। तथा महिलाओं की इसमें भारी संख्या थी। 5 वर्ष 11 महिने एवं 7 दिन तक यह सत्याग्रह शुरु था।Keer Dhananjay Dr. Ambedkar : life and mission 1990 Popular Prakashan Private Limited Bombay 8171542379 136–140 https://books.google.com/books?id=B-2d6jzRmBQC&pg=PA136&dq=%22kalaram+temple%22+%22ambedkar%22&hl=en&sa=X&ei=5UjLUZHjAcPWrQf97IGoCQ&ved=0CDIQ6AEwAQ#v=onepage&q=%22kalaram%20temple%22%20%22ambedkar%22&f=false 3rd नासिक के कालाराम मन्दिर में प्रवेश को लेकर उनके इस सत्याग्रह और संघर्ष में उन्होंने पूछा कि "यदि ईश्वर सबके हैं तो उनके मन्दिर में कुछ ही लोगों को प्रवेश क्यों दिया जाता है।" इस आन्दोलन में आम्बेडकर के साथ दादासाहब गायकवाड, सहस्त्रबुद्धे, देवराव नाईक, डी.व्ही. प्रधान, बालासाहब खरे, स्वामी आनन्द थे। तब डॉ॰ भीमराव आम्बेडकर ने कहा था – “हिन्दू इस बात पर भी विचार करें कि क्या मन्दिर प्रवेश हिन्दू समाज में दलितों के सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने का अन्तिम उद्देश्य है ? या उनके उत्थान की दिशा में यह पहला कदम है ? यदि यह पहला कदम है, तो अन्तिम लक्ष्य क्या है ? यदि मन्दिर प्रवेश अन्तिम लक्ष्य है, तो दलित वर्गों के लोग उसका समर्थन कभी नहीं करेंगे। दलितों का अन्तिम लक्ष्य है सत्ता में भागीदारी।’’https://divyamarathi.bhaskar.com/news/DMS-nashik-kalaram-mandir-satyagrah-85-years-4920807-PHO.html रामकुंडात उडी घेणारा म्हणाला होता, 'माझे जामीनदार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंग्लंडमध्ये आहेत' 2 मार्च 2015 divyamarathi 10 मई 2019 https://web.archive.org/web/20180814232539/https://divyamarathi.bhaskar.com/news/DMS-nashik-kalaram-mandir-satyagrah-85-years-4920807-PHO.html 14 अगस्त 2018 dead पूरे महाराष्ट भर से लोग इस सत्याग्रह में शामिल होने के लिए नाशिक शहर में आये थे। 2 मार्च 1930 को आम्बेडकर के अध्यक्ष के रूप में एक सभा आयोजित की गई। इस सभा में सत्याग्रह किस प्रकार करना है इसपर निर्णय हुए। अहिंसा के मार्ग से सत्याग्रह करना हैं यह सूचना सबको दी गई। अगले दिन 3 मार्च 1930 को सत्याग्रहीओं की चार तुकडीयां बनाई गई, जो मन्दिर चार दरवाजो पर तैनात थी। पुलिस तथा मन्दिर के पुजारीओं ने सत्याग्रहीओं की मांग का विरोध करते हुए मन्दिर के सभी दरवाजे बन्द रखे। पुलिसों ने भी पूरे मन्दिर को कडी बना रखी थी, ताकी कोई अछूत मन्दिर में प्रवेश न कर पाये। शहर के सवर्ण हिन्दुओं ने इन सत्याग्रहीओं पर हमला हुआ, पत्थर बरसाए गये तथा काठीओं से लोगो की पिटाई की गई। इसमें आम्बेडकर भी घायल हुए। संख्या में सवर्ण हिन्दुओं से की गुणा अधिक होने बावजूद भी दलितों ने सवर्णों पर हमला कर हिंसा नहीं की, क्योंकि "अहिंसा से सत्याग्रह करना हैं।" इस आम्बेडकर के आदेश का पालन सभी दलित कर रहे थे। यह करीब 6 साल तक चला किंतु मन्दिर का दरवाजा दलितों के लिए नहीं खुला। इसके बाद यह हिन्दु धर्म की अपरिवर्तनियता को देखते हुए आम्बेडकर ने हिन्दू धर्म का त्याग करने की घोषणा कर दी।https://maharashtratimes.indiatimes.com/maharashtra/nashik-north-maharashtra-news/nashik/kalaram-satyagraha-and-dr-ambedkar/articleshow/63750408.cms काळाराम सत्याग्रह आणि डॉ. आंबेडकर 14 अप्रैल 2018 Maharashtra Times 10 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190520084540/https://maharashtratimes.indiatimes.com/maharashtra/nashik-north-maharashtra-news/nashik/kalaram-satyagraha-and-dr-ambedkar/articleshow/63750408.cms 20 मई 2019 live इन्हें भी देखें महाड़ सत्याग्रह सामाजिक आन्दोलन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ सत्याग्रही आंबेडकर: भाग २ - काळाराम मंदिर सत्याग्रह (मराठी में) श्रेणी:महाराष्ट्र का इतिहास श्रेणी:भीमराव आंबेडकर श्रेणी:भीमराव आम्बेडकर द्वारा चलाए गए आन्दोलन श्रेणी:नासिक श्रेणी:दलित