Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेविड कार्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डेविड कार्ड David Card - Nobel prize interview screenshot (cropped).png सन् 2021 में कार्ड 1956 गुएल्फ़, ओंटेरियो, कनाडा श्रम अर्थशास्त्र जॉन बेट्स क्लार्क मेडल (1995)आईजेडए लेबर इकोनॉमिक्स अवॉर्ड (2006)फ्रिस्क मेडल (2008)बीबीवीए फाउंडेशन फ्रंटियर्स ऑफ नॉलेज अवार्ड्स (2014)जैकब मिन्सर अवार्ड (2019)अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2021) Queen's University at Kingston (BA)Princeton University (MA, PhD) डेविड एडवर्ड कार्ड (जन्म: 1956) कनाडाई-अमेरिकी श्रम अर्थशास्त्री हैं। कार्ड को "श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए" सन् 2021 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया गया जबकि जोशुआ एंग्रिस्त और गुइडो इम्बेन्स को संयुक्त रूप से दूसरा आधा हिस्सा दिया गया।स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 2021 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/2021/summary/ NobelPrize.org 4 जून 2026डेविड कार्ड https://www.britannica.com/money/David-Card ब्रिटानिका 4 जून 2026 आरंभिक जीवन और शिक्षा डेविड कार्ड का जन्म 1956 में गुएल्फ़, ओंटेरियो के एक डेयरी किसान के परिवार में हुआ। कार्ड जॉन एफ. रॉस कॉलेजिएट वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएट हैं और यहां उन्होंने 1970 से 1975 तक पढ़ाई की। शुरू में कार्ड भौतिक विज्ञान विषय में डिग्री कर रहे थे लेकिन अपनी स्नातक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अर्थशास्त्र का चयन कर लिया। इसके बाद उन्होंने 1978 में क्वीन्स यूनिवर्सिटी से कला स्नातक की डिग्री और 1983 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की।डेविड कार्ड https://edubilla.com/award/bbva-foundation-frontiers-of-knowledge-award/david-card/ Edubilla.com 4 जून 2026 en इसके बाद उन्होंने ओर्ले एशेनफेल्टर की देखरेख में "इंडेक्सेशन इन लॉन्ग टर्म लेबर कॉन्ट्रैक्ट्स" नाम से डॉक्टरेट की शोध प्रबंध पूरी की। अर्थशास्त्र में योगदान डेविड कार्ड ने इस बात का अध्ययन करके शिक्षा के अर्थशास्त्र में असरदार योगदान दिया है कि शिक्षा की पहुँच और स्कूल का माहौल लंबे समय के नतीजों पर कैसे असर डालते हैं। अपने एक अध्ययन में कार्ड ने कॉलेजों से निकटता को एक वाद्य चर के तौर पर इस्तेमाल किया। कार्ड के काम से यह साबित करने में मदद मिली कि कमाई पर असर डालने वाले दूसरे कारक भी हैं और उसमें शिक्षा की भूमिका अहम हैं। इन्हें भी देखें अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता श्रेणी:जीवित लोग सन्दर्भ