Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोल्ला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आतुकुरी मोल्ला (1440-1530), जिन्हें आमतौर पर मोल्ला या मोल्लाम्बा कहा जाता है, तेलुगु भाषा की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। == जीवनी == मोल्ला का जन्म आंध्र प्रदेश के गोपावरम गाँव (नलोर ज़िला) में हुआ था। उनके पिता केसन सेट्टी मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते थे और भगवान शिव के भक्त थे। मोल्ला ने संस्कृत रामायण का सरल तेलुगु में अनुवाद किया, जिसे "मोल्ला रामायणम्" कहा जाता है। इसमें आमजन की समझ में आने वाली भाषा का प्रयोग किया गया और संस्कृत के शब्दों का प्रयोग बहुत कम किया गया। वे विजयनगर साम्राज्य के समय प्रख्यात हुईं और कहा जाता है कि उन्हें राजा कृष्णदेवराया के दरबार में भी आमंत्रित किया गया था। उनकी पहचान उनकी विनम्रता, भक्ति और सहज साहित्यिक अभिव्यक्ति के लिए की जाती है। उन्होंने रामायण की कथा को सरल भाषा में प्रस्तुत कर आम लोगों तक पहुँचाया। मोल्ला का देहांत 1530 ईस्वी में हुआ। == कृतियाँ == मोल्ला रामायणम् - रामायण का तेलुगु में अनुवाद/संस्करण, जिसकी सरलता और प्रवाह आज भी सराहा जाता है। == साहित्यिक महत्व == मोल्ला को तेलुगु साहित्य की प्राचीनतम महिला कवियों में गिना जाता है। उनके रामायण ने उस समय की परंपरागत भाषा शैली को तोड़कर आम बोलचाल की भाषा को अपनाया। आंध्र प्रदेश में उनकी स्मृति में प्रतिमाएँ भी स्थापित की गई हैं। == संदर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==