411 REFERENCE · Wikipedia
नेपाल की आंतरिक तराई घाटियाँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|thumb| उदयपुर आंतरिक तराई और पीछे महाभारत श्रेणी
300px|thumb|पीले पट्टी में आंतरिक तराई घाटियां पाई जाती हैं।
नेपाल के दक्षिणी निचले तराई क्षेत्र में कई लम्बी नदी घाटीयां पाई जाती हैं जिन्हें आंतरिक तराई घाटियां या आंतरिक तराई कहा जाता है। ये उष्णकटिबंधीय घाटियाँ हिमालय की तलहटीयों से घिरी हुई हैं अर्थात, उत्तर में महाभारत श्रेणी से और दक्षिण में शिवालिक की पहाड़ियों से।Gurung, H. 1971 Landscape pattern of Nepal Himalayan Review 4 1–10Nagendra, H. 2002 Tenure and forest conditions: community forestry in the Nepal Terai https://archive.org/details/sim_environmental-conservation_2002-12_29_4/page/530 Environmental Conservation 29 4 530–539 10.1017/S0376892902000383 86632135
ये घाटियां तराई-दुआर सवाना और घासभूमि पारिक्षेत्र के हिस्सा हैं।Dinerstein, E., Loucks, C. (2001). Terai-Duar savanna and grasslands im0701 वे मोटे से लेकर महीन जलोढ़ तलछट से भरे हुए हैं।Hasegawa S. Dahal, R. K. Yamanaka M. Bhandary N. P. Yatabe R. Inagaki H. 2009 Causes of large-scale landslides in the Lesser Himalaya of central Nepal Environmental Geology 57 6 1423–1434 10.1007/s00254-008-1420-z 2009EnGeo..57.1423H 59490114चितवन, दांग और देउखुरी घाटियां सबसे बड़ी आंतरिक तराई घाटियों में से एक हैं। इन घाटियों में १९५० से पहले तक मलेरिया का दबदबा हुआ करता था। जब से इन क्षेत्रों में मलेरिया का उन्मूलन हुआ है, यह क्षेत्र पहाड़ी प्रवासियों के लिए उपयुक्त गंतव्य बन चुका है। बड़ी मात्रा में लोग पहाड़ से आकर बसने लगे जिन्होंने अछूत जंगलों और घास के मैदानों को खेती योग्य बस्ती में परिवर्तित कर दिया।Gurung, H. 1988 Nepal: Consequences of migration and policy implications Contributions to Nepalese Studies 15 1 67–94
इन्हें भी देखें
नेपाल का भूगोल
सन्दर्भ
Category: नेपाल की घाटियां
Category: नेपाल का तराई क्षेत्र
श्रेणी:नेपाल