411 REFERENCE · Wikipedia
स्पांटिक-सोसबुन पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|पर्वतमाला का पूर्वी भाग, जिसमें बाई ओर बियाफो घाटी दिख रही है
स्पांटिक-सोसबुन पर्वतमाला (Spantik-Sosbun Mountains) काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। 7,027 मीटर (23,054 फ़ुट) ऊँचा स्पांटिक इस पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पर्वत है। इस पर्वतमाला के उत्तर में हिस्पर हिमनद और बियाफो हिमनद हैं, जिनके पार हिस्पर मुज़ताग़ और पनमाह मुज़ताग़ स्थित हैं। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है जिसे भारत अपना भाग मानता है।Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.
इन्हें भी देखें
काराकोरम
स्पांटिक
सन्दर्भ
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:काराकोरम