411 REFERENCE · Wikipedia
सेंट जॉर्ज चर्च, ड्रोहोबिच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट जॉर्ज चर्च, ड्रोहोबिच Церква святого Юра (Дрогобич) 2.jpg ड्रोहोबिच, लविव ओब्लॉस्ट, यूक्रेन पोलैंड और यूक्रेन के कार्पेथियन क्षेत्र के लकड़ी के चर्च (iii), (iv) 1424-003 2013 0.18 ha acre on 1.06 ha acre on 49 21 05 N 23 29 48 E
सेंट जॉर्ज चर्च कैथोलिक गिरजाघर 1656 सेंट जॉर्ज
सेंट जॉर्ज चर्च (St. George's Church) एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह यूक्रेन के ड्रोहोबिच में स्थित लकड़ी का एक चर्च है, जिसे 17वीं सदी के मध्य में बनाया गया था।एलेना कुरिलो St. George's Church, Drohobych https://www.worldhistory.org/image/15680/st-georges-church-drohobych/ वर्ल्ड हिस्ट्री 23 अगस्त 2026 en सेंट जॉर्ज चर्च, ड्रोहोबिच गैलिसियाई लकड़ी की वास्तुकला से निर्मित यह चर्च गैलिसिया के सबसे पुराने और सबसे संरक्षित स्मारकों में से एक है।
ड्रोहोबिच के प्रतिभाशाली यूक्रेनी वास्तुकार ह्रीहोरी टेस्ला के इसे अंतिम रूप देने से पहले इस चर्च का कई बार पुनर्निर्माण हुआ है। यह चर्च ड्रोहोबिच संग्रहालय के लकड़ी की वास्तुकला विभाग का हिस्सा है। वर्ष 2013 में इसे पोलैंड और यूक्रेन के कार्पेथियन क्षेत्र के लकड़ी के चर्च नामक यूनेस्को विश्व धरोहर समूह में शामिल किया गया।Wooden Tserkvas of the Carpathian Region in Poland and Ukraine https://whc.unesco.org/en/list/1424 यूनेस्को 23 अगस्त 2026 en पोलैंड और यूक्रेन के कार्पेथियन क्षेत्र के लकड़ी के चर्च
इतिहास
वर्ष 2020 में चर्च की लकड़ी की वैज्ञानिक जाँच का एक वृक्षवलय कालक्रम अध्ययन प्रकाशित किया गया।मैरेक क्रापिएक एल्बिएटा शिचोव्स्का-क्रापिएक लियोनिद टिमोशेंको रोमन माइस्का Dendrochronological dating of St. George’s Orthodox Church in Drohobych, Ukraine https://www.geochronometria.com/pdf-184618-105366?filename=Dendrochronological.pdf जियोक्रोनोमेट्रिया 23 अगस्त 2026 en यूक्रेन के ड्रोहोबिच में सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स चर्च की वृक्षवलय काल-निर्धारण अध्ययन में पाया गया कि चर्च बनाने में इस्तेमाल की गई लकड़ी एक ही समय की थी और संभवतः इसे निर्माण के एक ही चरण में इस्तेमाल किया गया था। वर्ष 1657 में कार्पेथियन गाँव नादियेव से एक पुराना चर्च लाया गया था और उसकी लकड़ी का इस्तेमाल मौजूदा चर्च बनाने में किया गया था। शोधकर्ताओं के अनुसार पुराने चर्च की लकड़ी और ड्रोहोबीच से लाई गई पुरानी चर्च की संरचना को वर्तमान चर्च के पुनर्निर्माण में इस्तेमाल किया गया था। इसलिए चर्च के इतिहास को केवल "एक निश्चित वर्ष में निर्मित भवन" के रूप में समझना उचित नहीं है; यह विभिन्न कालखंडों में हुए पुनर्निर्माण और रूपांतरणों का परिणाम है। कई बार मरम्मत होने के बावजूद चर्च का मूल स्वरूप नहीं बदला है।
चर्च के आस-पास का इलाका कई अहम ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। 6 जुलाई 1941 को ड्रोहोबिच के हज़ारों निवासी और आस-पास के गांवों के लोग सेंट जॉर्ज चर्च के सामने बने चौक पर जमा हुए। इस भीड़ को बताया गया कि 30 जून 1941 को जर्मन सेना द्वारा लविव पर कब्ज़ा करने के बाद, वहाँ यूक्रेनी राज्य के फिर से गठन की घोषणा की गई थी। इसके अलावा यारोस्लाव स्टेत्स्को के नेतृत्व में यूक्रेनी राष्ट्रीय सरकार का गठन किया गया। वहाँ मौजूद लोगों ने यूक्रेन के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
चित्र-दीर्घा
इन्हें भी देखें
चर्च ऑफ द सिनाक्सिस ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मैरी, मटकिव
सेंट सोफिया गिरजाघर का घंटाघर
यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,ल्वीव
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Saint George church, Drohobych सेंट जॉर्ज चर्च, ड्रोहोबिच
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:यूरोपीय कला
श्रेणी:कैथोलिक चर्च
श्रेणी:युक्रेन की संस्कृति