Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोम्पी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 पोम्पी नूतन कॉमिक्स का एक मजेदार चरित्र था। पोम्पी एक बिलौटा था जिसकी कहानियाँ कुछ हद तक आपको डायमंड कॉमिक्स के पलटू की याद दिला देंगी. जानवर होते हुए भी वह इंसानों की भाषा बोलता था और कुछ कहानियों में इंसानों के साथ भी उसे दिखाया गया है। पोम्पी की चुनमुन नामक चूहे से गहरी दोस्ती थी। पोम्पी की पत्नी को थोड़ी गुस्सैल दिखाया गया है और उसका नाम रखा था - बिलौटी. सामान्यतः उसकी कहानियाँ छोटी छोटी होती थी और पड़ोस या जंगल के अन्य जानवरों के साथ बहुत ही मजेदार और सरल होती थी। स्वाभाव से पोम्पी खाने का बहुत शौक़ीन था, पर साथ ही बहुत परोपकारी और बहादुर भी. पोम्पी की चित्रकथा में कार्टूनिस्ट का नाम दिया गया है - कनैडी, उनके बारे में ज्यादा कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। खैर पोम्पी की ज्यादा कॉमिक्स तो प्रकाशित नहीं हुयी थी, संभवतः केवल एक ही, जो दो अलग अलग नाम से प्रकाशित हुयी थी। पोम्पी और मछली (यही कॉमिक्स वैसी की वैसी प्रकाशित कर दी गयी थी - 'उड़ता मगरमच्छ' के नाम से. जिसके कवर पेज पर बहुत ही वाहियात चित्रण था - एक भयंकार उड़ते ड्रेगन का जिससे एक योद्धा एक सुन्दर राजकुमारी की रक्षा कर रहा था). चित्र और कहानी में कोई सम्बन्ध ही नहीं था) - जल्द ही यह कवर भी पोस्ट कर दूंगा. फिलहाल इतना ही, अगर किसी के पास कोई जानकारी हो इस चरित्र के बारे में तो यहाँ जोड़ने के लिए जरूर बताएं. श्रेणी:भारतीय कार्टून्