Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक घर बनाऊंगा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक घर बनाऊंगा सपनों से प्यारा एक घर बनाऊंगा नाटक स्टार प्लस 21 मिनट 1080आई (एचडीटीवी) बीबीसी वर्ल्डवाइड राकेश पासवान संदीप नाथ प्रभात प्रभाकर विनोद लक्ष्मी कुमार आशीष रेगू राकेश पासवान बीबीसी वर्ल्डवाइड भारत लखनऊ हिन्दी जनक चौहान अनिल वैश्य 01 309 2013 04 29 2014 06 07 http://starplus.startv.in/show/ek-ghar-banaunga/home_325.aspx एक घर बनाऊंगा एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण स्टार प्लस में 29 अप्रैल 2013 से शुरू हुआ। इसकी कहानी शादी में होने वाली समस्याओं पर आधारित है। अंतिम एपिसोड 7 जून 2014 को दिखाया गया। इसके बाद इस धारावाहिक के स्थान पर सुहानी सी एक लड़की को दिखाया जाने लगा। कहानी इसकी कहानी पूनम के इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जो इस दुविधा में फंसी रहती है कि शादी के बाद वो अपने माता-पिता की देखभाल कैसे कर सकेगी, क्योंकि शादी के बाद उसे उसके माता-पिता को छोड़ कर पति के घर में रहना पड़ेगा। पूनम का इकलौता भाई ही रहता है, वो भी अमेरिका में ही बस चुका है, और उसे अपने माता-पिता की चिंता भी नहीं रहती है। पूनम की शादी गौतम से तय हो जाती है, जो एक लालची और सिर्फ अपने आप को देखने वाला लड़का है। उसके लिए शादी का कोई महत्व नहीं है, बस वो शादी केवल दहेज के लिए करना चाहता है। शादी के दिन पूनम को गौतम और उसके परिवार की असलियत का पता चल जाता है और वो शादी करने से मना कर देती है। गौतम का परिवार इस अपमान से क्रोध में आ जाता है और वो उस रिकॉर्डिंग को प्ले करता है, जिसमें आकाश अपनी दोस्त को बताते रहता है कि वो पूनम से प्यार करता है। वे लोग इस रिकॉर्डिंग से ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि पूनम का आकाश के साथ चक्कर चल रहा है। पूनम इस बात को सुन कर आकाश को थप्पड़ मार देती है। पूनम और गौतम की शादी टूट जाती है और परिवार वालों के कहने पर पूनम, आकाश से शादी के लिए हाँ कह देती है। उसी दिन उसकी शादी आकाश से हो जाती है। वहीं दूसरी ओर आकाश के घर में उसकी किसी और के साथ शादी की बात काफी आगे जा चुकी होती है। आकाश जब पूनम के साथ घर आता है तो सारे परिवार वाले उस पर गुस्से से आग बबूले हो जाते हैं और पूनम को अपनी बहू स्वीकार नहीं करते हैं। हालांकि बाद में वे पूनम से कहते हैं कि "उसके पास 6 महीने का समय है, जिसमें उसे सभी का दिल जीतना होगा, यदि वो जीत नहीं पाई, तो उसे घर छोड़ कर जाना पड़ेगा।" पूनम के मायके छोड़ जाने के साथ ही वहाँ बैंक वाले घर खाली करवाने आ जाते हैं। आकाश को जब इस परेशानी का पता चलता है तो वो बिना पूनम को बताए ही इस परेशानी को हल करने की कोशिश करता है। पहले तो वो उसके माता-पिता का होटल के कमरे में रहने की व्यवस्था कराता है, पर फिर मजबूरी में उसे उन दोनों को अपने ही घर में लाना पड़ जाता है। पूनम जो आकाश से पहले से ही नाराज़ थी, उसे और गुस्सा होने का एक और कारण मिल जाता है। इस तरह से दोनों परिवार एक ही छत के नीचे आ जाता है और पारिवारिक झगड़े नयी स्तर को पार कर जाते हैं। कलाकार इशिता दत्ता — पूनम आकाश गर्गhttps://www.indiatvnews.com/entertainment/bollywood/ek-ghar-banaunga-current-story-update-14340.html Ek Ghar Banaunga story update: Poonam gets kidnapped India TV news live https://web.archive.org/web/20191011140113/https://www.indiatvnews.com/entertainment/bollywood/ek-ghar-banaunga-current-story-update-14340.html 11 अक्तूबर 2019 राहुल शर्मा — आकाश गर्ग नरेन्द्र झा / हेमंत चौधरी — शशिकांत गर्ग नीलिमा परंदेकर — मंगलदेवी शशिकांत गर्ग महावीर मेहता — राजेश सलीना प्रकाश — कनिका जय गर्ग / कन्नुhttps://m.timesofindia.com/tv/news/hindi/Ek-Ghar-Banaunga-Rakesh-Paswan-Misson-Fateh-Ishita-Dutta-Rahul-Sharma/articleshow/23356393.cms Salina Prakash enjoys being baddie in Ek Ghar... Times of India live https://web.archive.org/web/20171019003515/https://m.timesofindia.com/tv/news/hindi/Ek-Ghar-Banaunga-Rakesh-Paswan-Misson-Fateh-Ishita-Dutta-Rahul-Sharma/articleshow/23356393.cms 19 अक्तूबर 2017 प्युमोरी मेहता — वंदना नाथ प्राची परब — प्राथना मुकेश नथानी — रविकांत गर्ग भारती पाटिल — रविकांत की पत्नी राम मेहर जंगरा — रमेश प्रिया शिंदे — डॉली अंकित अरोड़ा — अभिषेक रविकांत गर्ग इतिश्री सिंह — सरिता अभिषेक गर्ग उर्वशी उपाध्याय — पारुलबेन सचिन छाबरा — गौतम प्रतायुष सिंह — विलियोन रवि सिंह — राघव मोहित सिन्हा — राधे शानबाज़ खान — माता सिंह सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ