411 REFERENCE · Wikipedia
सूली पर चढ़ाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|यीशु
सूली पर चढ़ाना पुराने समय में अपराधियों को मौत की सजा देने का बहुत क्रूर और दर्दनाक तरीका होता था। इसमे दोषी व्यक्ति को लकड़ी के क्रॉस या खंभे पर कीलों से ठोककर या बांधकर सार्वजनिक रूप से तब तक लटकाए रखा जाता था जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए।गुड फ़्राइडे: सूली पर चढ़ाने की सज़ा कहां और कैसे शुरू हुई https://www.bbc.com/hindi/international-65203339 14 सितम्बर 2026 BBC News हिंदी hi इसका इस्तेमाल खास तौर पर रोमन साम्राज्य और उसके आसपास के इलाकों में किया जाता था। ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) को भी इसी तरीके से मृत्युदंड दिया गया था। उसके बाद में यह घटना दुनिया के इतिहास और ईसाई संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई।
इतिहास
इतिहासकारो का कहना है कि इसकी शुरुआत असीरियाई,बेबीलोनियाई और फ़ारसी लोगों ने की थी।Retief F. P. Cilliers L. The history and pathology of crucifixion https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/14750495/ South African Medical Journal = Suid-Afrikaanse Tydskrif Vir Geneeskunde 938–941 दिसम्बर 2003 बाद में इसका उपयोग रोमन लोगो ने विशेष रूप से दासों, विद्रोहियों और गंभीर अपराधों के दोषियों को सजा देने के लिए किया था। यह केवल मौत की सजा नहीं थी, बल्कि अपराधियों को तड़पाने और समाज में डर पैदा करने का एक जरिया था।Dospěl Marek How Was Jesus Crucified https://www.biblicalarchaeology.org/daily/biblical-topics/crucifixion/how-was-jesus-crucified/ Biblical Archaeology Society 14 सितम्बर 2026 en 16 अप्रैल 2026
रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने चौथी शताब्दी की शुरुआत में ईसाई धर्म अपनाने के बाद रोमन साम्राज्य में सूली चढ़ाने की अमानवीय सजा को बंद कर दिया था।Readings - History Of The Death Penalty The Execution https://www.pbs.org/wgbh/frontline/article/history-of-the-death-penalty/ FRONTLINE PBS Official Site Documentary Series en
सूली पर चढ़ाने का तरीका
सूली पर चढ़ाने से पहले व्यक्ति को बुरी तरह मारा-पीटा जाता था और कोड़ों से लहूलुहान कर दिया जाता था। फिर उसे उस जगह ले जाते थे जहाँ सूली गड़ी होती थी। वहाँ उसके हाथ-पैर या कलाइयों को रस्सियों से बाँध दिया जाता था या फिर कीलों से लकड़ी पर ठोक दिया जाता था। इसके बाद उसे उसी लकड़ी के खंभे पर लटका देते थे। पूरा शरीर सिर्फ हाथों और पैरों के सहारे लटकता रहता था, जिससे उसे बहुत ही भयानक दर्द और तड़प झेलनी पड़ती थी।Staff B. A. S. A Tomb in Jerusalem Reveals the History of Crucifixion and Roman Crucifixion Methods https://www.biblicalarchaeology.org/daily/biblical-topics/crucifixion/a-tomb-in-jerusalem-reveals-the-history-of-crucifixion-and-roman-crucifixion-methods/ Biblical Archaeology Society en 6 जनवरी 2026
मौत का कारण
सूली पर लटकाए गए व्यक्ति की मौत तुरंत नहीं होती थी। इसमें कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक का समय लगता था। सूली पर लटकाए गए व्यक्ति की मौत दम घुटने,हृदय गति रुकने के वजह से होती थी।
सन्दर्भ
श्रेणी:रोमन साम्राज्य
श्रेणी:अतिवेदना