Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तूफ़ान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|नीदरलैंड में तूफ़ानी बादल तूफ़ान या आँधी पृथ्वी या किसी अन्य ग्रह के वायुमंडल में उत्तेजना की स्थिति को कहते हैं जो अक्सर सख़्त मौसम के साथ आती है। इसमें तेज़ हवाएँ, ओले गिरना, भारी बारिश, भारी बर्फ़बारी, बादलों का चमकना और बिजली का चमकना जैसे मौसमी गतिविधियाँ दिखती हैं। आमतौर पर तूफ़ान आने से साधारण जीवन पर बुरा असर पड़ता है। यातायात और अन्य दैनिक क्रियाओं के अलावा, बाढ़ आने, बिजली गिरने और हिमपात से जान व माल की हानि भी हो सकती है। रेगिस्तान जैसे शुष्क क्षेत्रों में रेतीले तूफ़ान और समुद्रों में ऊँची लहरों जैसी ख़तरनाक स्थितियाँ भी पैदा हो सकती हैं। इसके विपरीत बारिश व हिमपात से कुछ इलाक़ों में सूखे की समस्या में मदद भी मिल सकती है। मौसम-वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि हर साल पृथ्वी पर लगभग १.६ करोड़ गरज-चमक वाले तूफ़ान आते हैं।Storms, Seymour Simon, pp. 6, HarperCollins, 1992, ISBN 9780688117085, ... The atmosphere is always moving, sometimes slowly, other times quickly and violently. These changes in the atmosphere are called the weather. We call the violent changes, storms ... इन्हें भी देखें मौसम वायुमंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तूफ़ान श्रेणी:पवन श्रेणी:वर्षण श्रेणी:शब्दार्थ श्रेणी:मौसम संकट