Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द गिल्टी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गिल्टी अंगूठाकार|फ़िल्म का पोस्टर। द गिल्टी सन् 2021 की एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण एंटोनी फूक्वा ने किया है तथा इसकी पटकथा निक पिज़ोलाट्टो ने लिखी है। यह इसी नाम की 2018 की डेनिश फिल्म की रीमेक है।Review: किसी और के दर्द को महसूस करके खुद का गुनाह कुबूल करना 'द गिल्टी' https://hindi.news18.com/news/entertainment/film-review-review-the-guilty-is-cathartic-and-builds-slow-consciousness-ss-3789724.html 7 जुलाई 2024 न्यूज़ 18 10 अक्टूबर 2021 hi 7 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20240707122954/https://hindi.news18.com/news/entertainment/film-review-review-the-guilty-is-cathartic-and-builds-slow-consciousness-ss-3789724.html dead इस फिल्म में जेक जिलएनहॉल और क्रिस्टीना विडाल ने अभिनय किया है। इसमें एथन हॉक, रिले केओघ, एली गोरे, डे'वाइन जॉय रैंडोल्फ, पॉल डानो और पीटर सरसागार्ड की आवाज़ें हैं। द गिल्टी को सर्वप्रथम टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में 11 सितंबर, 2021 को दिखाया गया था।Rubin Rebecca Toronto Film Festival Lineup Adds ‘Dear Evan Hansen,’ ‘The Eyes of Tammy Faye’ and ‘Clifford the Big Red Dog’ https://variety.com/2021/film/news/toronto-film-festival-dear-evan-hansen-1235023598/ 7 जुलाई 2024 Variety 20 जुलाई 2021 फिर इसको 24 सितंबर, 2021 में सीमित सिनेमाघरों में जारी किया गया। 1 अक्टूबर को इसे नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया।Jr Mike Fleming Netflix Dates Fall Movies: A Whopping 42 Movies Coming At You https://deadline.com/2021/08/netflix-dates-fall-movies-whopping-42-movies-coming-leonardo-dicaprio-dwayne-johnson-gal-gadot-jennifer-lawrence-benedict-cumberbatch-1234819895/ 7 जुलाई 2024 Deadline 23 अगस्त 2021 इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली, जिसमें जेक के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। लेकिन ऐसा महसूस किया गया कि यह रीमेक मूल फिल्म से कमतर थी।Chhibber Mini Anthikad ‘The Guilty’ movie review: Jake Gyllenhaal stars in a needless remake https://www.thehindu.com/entertainment/movies/the-guilty-movie-review-jake-gyllenhaal-stars-in-a-needless-remake/article36999269.ece 7 जुलाई 2024 द हिन्दू 14 अक्टूबर 2021 en-IN कहानी परेशान लॉस एंजेलिस पुलिस अधिकारी, जो बेलर 911 कॉल सेंटर में रात की शिफ्ट में काम करता है। आठ महीने पहले ड्यूटी पर हुई एक घटना के कारण वह अदालत की सुनवाई का इंतज़ार कर रहा है। वह एमिली लाइटन नामक महिला के कॉल का जवाब देता है। वह बताती है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। वह किसी सफ़ेद वैन में है लेकिन वह इससे पहले कि वह ज़्यादा जानकारी दे पाती उससे पहले उसका फोन काट दिया जाता है। जो यह जानकारी कैलिफ़ोर्निया हाईवे पैट्रोल को देता है। लेकिन वह नंबर प्लेट के बिना वैन का पता नहीं लगा सकते। जो फिर एमिली के घर के फ़ोन पर कॉल करता है और उसकी छह साल की बेटी एबी से बात करता है। वह उसे बताती है कि उसकी माँ उसके पिता हेनरी फिशर के साथ घर से चली गई है। एबी उसे हेनरी का सेल फ़ोन नंबर देती है जिससे वह वैन के वाहन पंजीकरण का नंबर प्राप्त करने में सफल होता है। जो को यह भी पता चलता है कि हेनरी का पुलिस रिकॉर्ड भी है। इसलिए वह अपने जूनियर मिलर को एमिली के घर पर एबी और उसके छोटे भाई, ओलिवर की जाँच करने के लिए एक गाड़ी भेजने के लिए कहता है। मिलर बिना किसी वारंट के हेनरी के घर किसी को भी भेजने से मना कर देता है। इसके बाद, जो हेनरी को फोन करता है और यह जानने की कोशिश करता है कि वह एमिली को कहां ले जा रहा है। कुछ देर बाद हेनरी फोन काट देता है। फिर जो अपने पूर्व साथी रिक को फोन करता है, जो छुट्टी पर है। जो उसे हेनरी के घर जाने के लिए कहता है। रिक उसकी बात मान लेता है। सन्दर्भ श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:2021 की फ़िल्में