Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रतिलाल बोरीसागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रतिलाल मोहनलाल बोरीसागर Shri Ratilal borisagar.jpg बोरिसागर, गुजराती विश्वकोश ट्रस्ट; फरवरी 2019 1938 8 31 y सावरकुंडला, गुजरात, भारत हास्यकार, निबंधकार, संपादक गुजराती भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार (2019) रतिलाल मोहनलाल बोरीसागर (जन्म 31 अगस्त 1938) भारत के गुजरात राज्य के एक प्रमुख गुजराती हास्य लेखक, निबंधकार और संपादक हैं। उन्हें वर्ष 2019 में उनके निबंध संग्रह मोजमा रेवु रे के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जीवनी बोरीसागर का जन्म 31 अगस्त 1938 को अमरेली जिले के सावरकुंडला में मोहनलाल और संतोकबेन बोरीसागर के घर हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सावरकुंडला में प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 1956 में मैट्रिक, 1963 में बीए तथा 1967 में एमए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएड किया और वर्ष 1989 में गुजरातिमा साहित्यिक सम्पादन: विवेचनात्मक अध्ययन विषय पर पीएचडी प्राप्त की।पारेख मधुसुदन ठाकर धीरुभाई गुजराती विश्वकोश બોરીસાગર, રતિલાલ મોહનલાલ बोरीसागर, रतिलाल मोहनलाल 2001 गुजरात विश्वकोश ट्रस्ट XIV अहमदाबाद 57ગુજરાતી સાહિત્યનો ઈતિહાસ: 8 (ખંડ 1) मेहता हसित गुजराती साहित्य परिषद 978-81-93884-9-4 चौधरी रघुवीर देसाई पारुल कंदर्प अहमदाबाद 308–313 en उन्होंने प्रारंभ में तीन वर्ष तक प्राथमिक विद्यालय और आठ वर्ष तक माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य किया। बाद में वे 1971 में सावरकुंडला महाविद्यालय में गुजराती के आचार्य (प्रोफेसर) बने। 1974 में उन्होंने यह पद छोड़कर गुजरात राज्य पाठ्यपुस्तक बोर्ड में अकादमिक सचिव के रूप में कार्यभार संभाला और वर्ष 1998 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अखण्ड आनन्द पत्रिका का सह-सम्पादन भी किया। लेखन और पहचान बोरीसागर ने प्रारंभ में कहानियाँ लिखना शुरू किया, किन्तु बाद में हास्य साहित्य के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। उनकी कृतियों में एंजोयग्राफी (Enjoygraphy) जैसी पुस्तकें विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उनकी रचना मारक मारक को वर्ष 1978 में ज्योतिन्द्र दवे हास्य पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त आनन्दलोक और एंजोयग्राफी को गुजराती साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एंजोयग्राफी को वर्ष 1997 में घनश्यामदास शराफ़ सर्वोत्तम साहित्य पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें वर्ष 2002 में धानजी कानजी गांधी सुवर्ण चन्द्रक, 2003 में चन्द्रकान्त अंजारिया ट्रस्ट पुरस्कार तथा 2011 में दहयाबाई पटेल साहित्यरत्न सुवर्ण चन्द्रक और सच्चिदानन्द सम्मान प्रदान किया गया। वर्ष 2019 में उन्हें उनके निबंध संग्रह मोजमा रेवु रे के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/shashi-tharoor-nand-kishore-acharya-to-receive-sahitya-akademi-award-2019-win-rs-1-lakh-cash-prize/articleshow/72870095.cms Sahitya Akademi Award 2019 The Economic Times 2019-12-18 2019-12-18http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=376311 Sahitya Akademi announces its annual Award All India Radio https://web.archive.org/web/20191219150451/http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=376311 19 दिसंबर 2019 2019-12-19 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ गुजलिट पर रतिलाल बोरीसागर श्रेणी:1938 में जन्मे लोग श्रेणी:गुजराती साहित्यकार श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत