Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ख़ितानी लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|ख़ितानी लोग शिकार के लिए पालतू चीलों का इस्तेमाल करते थे thumb|220px|चंगेज़ ख़ान के मंगोल साम्राज्य से पहले १३वीं सदी में यूरेशिया के स्थिति - कारा-ख़ितान राज्य नक़्शे में दिख रहा है ख़ितानी लोग (मंगोल: Кидан, किदान; फ़ारसी: ur ختای, ख़िताई; चीनी: 契丹, चिदान) ४थी सदी ईसवी से मंगोलिया और मंचूरिया में बसने वाले एक मंगोल जाति के लोग थे। १०वीं सदी तक उन्होंने उत्तरी चीन के एक बड़े इलाक़े पर अपनी धाक जमा ली थी और लियाओ राजवंश स्थापित कर लिया था। सन् ११२५ में यह राजवंश ख़त्म हो गया और ख़ितानी पश्चिम की ओर कूच कर गए जहाँ उन्होंने कारा-ख़ितान नाम का राज्य बनाया। फिर सन् १२१८ में उनकी टक्कर मंगोल साम्राज्य से हुई जिसने उनका राज हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।The empire of the Qara Khitai in Eurasian history: between China and the Islamic World https://web.archive.org/web/20170109080336/https://books.google.com/books?id=B934LaVBaz8C 9 जनवरी 2017 , Michal Biran, Cambridge University Press, 2005, ISBN 978-0-521-84226-6 ख़ितानी भाषा ख़ितानियों की अपनी ख़ितानी भाषा हुआ करती थी, जो एक मंगोल भाषा थी। अब यह विलुप्त हो चुकी है लेकिन इसके प्रभाव कुछ स्थानों पर अभी भी देखे जा सकते हैं। इन्हें भी देखें कारा-ख़ितान लियाओ राजवंश मंगोल लोग ख़ितानी भाषा सन्दर्भ 2 श्रेणी:मंगोलिया श्रेणी:एशिया की मानव जातियाँ श्रेणी:मंगोल जातियाँ श्रेणी:मंगोल इतिहास