411 REFERENCE · Wikipedia
आल्लरी नरेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आल्लरी नरेश Allari Naresh at Ugram pressmeet.jpg फरवरी 2023 में आल्लरी नरेश एडारा नरेश 1986 06 30 yes मद्रास, तमिलनाडु, भारत अभिनेता फिल्म निर्माता ई. वी. वी. सिनेमा ई. वी. वी. सत्यनारायण विरूपा कंतम्नेनी 2015 आर्यन राजेश (भाई) 1 2002–वर्तमान
एडारा नरेश (जन्म 30 जून 1986) को आल्लरी नरेश के नाम से जाना जाता है। वे एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने 55 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय और अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए उन्हें दो दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, एक नंदी पुरस्कार और एक दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कार दिया गया है।
व्यावसायिक सफलताओं के साथ नरेश ने खुद को विभिन्न फिल्मों में एक अग्रणी अभिनेता के रूप में स्थापित किया। ये फिल्में हैं - अल्लारी (2001), थोट्टी गैंग (2002), मां अल्लुडु वेरी गुड (2003), किथाकिथलु (2006), गम्यम (2008), ब्लेड बाबजी (2008), बेंदु अप्पाराव आरएमपी''' (2009), संभो शिव संभो (2010), अहा ना पेलंता (2011), सीमा तपकाई (2011), सुदिगाडु (2012), यामुदिकी मोगुडु (2012), केवु केका (2013), महर्षि (2019) तथा नंदी'' (2021) आदि।
जीवन
नरेश अनुभवी तेलुगु निर्देशक और निर्माता ईवीवी सत्यनारायण के बेटे हैं। उनका जन्म 30 जून 1982 को चेन्नई में हुआ था।A special birthday for Allari Naresh आल्लरी नर्श का विशेष जन्मदिन नरेश https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/a-special-birthday-for-allari-naresh/articleshow/76719299.cms 22 जून 2024 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया जुलाई 2020 en live उनका परिवार आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के कोरुमामिडी गांव से है। चेन्नई के चेट्टीनाड विद्याश्रम में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, नरेश हैदराबाद चले गए। वे तेलुगु, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में पारंगत हैं। उनकी पहली फिल्म की सफलता के बाद उन्हें "आल्लरी" उपनाम मिला।
नरेश ने सन् 2015 में विरूपा कंतम्नेनी से शादी की।http://www.ibtimes.co.in/allari-naresh-marries-virupa-mohan-babu-ss-rajamouli-nani-other-telugu-celebs-attend-wedding-634193 Allari Naresh Marries Virupa: Mohan Babu, SS Rajamouli, Nani and Other Telugu Celebs Attend Wedding आल्लरी नरेश का विरूपा के साथ विवाह: मोहन बाबू, एसएस राजामौली, नानी और अन्य तेलुगु हस्थियों ने विवाह में भाग लिया इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स 31 मई 2015 22 जून 2024 en live
इन्हें भी देखें
अक्किनेनी नागार्जुन
अखिल अक्किनेनी
अली (अभिनेता)
नंदमुरी कल्याण राम
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
2863651 आल्लरी नरेश
श्रेणी:1982 में जन्मे लोग
श्रेणी:तेलुगू अभिनेता
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:ज़ी सिने पुरस्कार
श्रेणी:नन्दी पुरस्कार विजेता