411 REFERENCE · Wikipedia
निखिल-विनय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निखिल-विनय non_performing_personnel निखिल कामथ विनय तिवारी पार्श्व संगीत संगीत रचयिता 1991—2006 टी-सीरीज़
निखिल-विनय भारतीय संगीत निर्देशक जोड़ी है जिसमें निखिल कामथ और विनय तिवारी शामिल हैं। दोनों हिंदी फिल्म उद्योग में 1991 से 2006 में अपने विभाजन तक सक्रिय थे और उन्हें छठे दौर का संगीतकार माना जाता है।गुप्ता विनिता स्वरकोकिला: लता मंगेश्कर प्रभात प्रकाशन 9789382901884 167 4 जुलाई 2018 उनकी पहली फिल्म जिसमें उन्होंने संगीत प्रदान किया 1991 की प्यार भरा दिल थी। उनकी अगली फिल्म 1993 की चोर और चाँद थी जिसे अब उनकी सर्वश्रेष्ठ संगीत वाली फिल्म माना जाता है।राज पंकज धुनों की यात्रा: हिन्दी फिल्मों के संगीतकार (1931-2005) https://archive.org/details/dhunomkiyatrahin0000ragp 2006 राजकमल प्रकाशन नई दिल्ली 9788126711697 762 4 जुलाई 2018 दुलारा (1994) के बाद आई उनकी अगली फिल्म बेवफ़ा सनम (1995) भी सफल संगीत वाली फिल्म मानी जाती है जिससे गायक सोनू निगम ने "अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का" से पहली सफलता पाई थी।अपनी आवाज से दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम के BIRTHDAY पर सुनें उनके TOP 10 SONGS https://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-sonu-nigam-birthday-listen-his-top-10-songs-and-read-about-his-struggle-548042.html 4 जुलाई 2018 हिन्दुस्तान लाइव 30 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20180711094437/https://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-sonu-nigam-birthday-listen-his-top-10-songs-and-read-about-his-struggle-548042.html 11 जुलाई 2018 dead
उनकी आगे और फिल्में जैसे - इंग्लिश बाबू देसी मेम (1996), उफ़! ये मोहब्बत (1997), ज़ुल्म-ओ-सितम (1998), पापा द ग्रेट (2000) आईं लेकिन वह सफल नहीं रही और उन्हें भी ज्यादा पहचान नहीं मिली। बाद में टी-सीरीज़ और सोनू निगम के साथ उन्होंने कई एल्बम में काम किया जिसमें जान और याद प्रमुख है। 2001 की फिल्म तुम बिन से इन्होंने फिर सफल संगीत दिया। आगे आपको पहले भी कहीं देखा है (2003), कौन है जो सपनों में आया? (2004), मुस्कान (2004) और कोई मेरे दिल में है (2005) उनकी अन्य सफल फिल्म रही।
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म संगीतकार
श्रेणी:जीवित लोग