411 REFERENCE · Wikipedia
अवशोषण (रसायनशास्त्र)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अवशोषण के अन्य अर्थों के लिये अवशोषण देखें
रसायनशास्त्र में अवशोषण (absorption) वह भौतिक या रसायनिक प्रक्रिया होती है जिसमें कोई गैस या द्रव (लिक्विड) के अणु या परमाणु किसी अन्य द्रव या ठोस पदार्थ में समा जाते हैं। यह अधिशोषण (adsorption) से बिलकुल अलग प्रक्रिया है, क्योंकि जहाँ अधिशोषण में केवल सोखने वाली वस्तु की सतह ही द्रव या गैस को सोखती है वहाँ अवशोषण में सोखा गया द्रव या गैस सोखने वाली वस्तु के पूरे या बड़े भाग में फैलकर समा जाता है। द्रवों और गैसों को अवशोषित करने वाले पदार्थ को 'अवशोषक' कहा जाता है।McMurry, John (2003). Fundamentals of Organic Chemistry (Fifth ed.). Agnus McDonald. p. 409. ISBN 0-534-39573-2.
इन्हें भी देखें
अधिशोषण
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भौतिक रसायन
श्रेणी:गैसें
श्रेणी:रसायन शब्दावली