Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नाशी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|गेबा लिपि में लिखी नाशी नाशी भाषा (अंग्रेज़ी: Naxi या Nakhi), जिसे लोमी, मोसो और मोसू भी कहा जाता है, दक्षिणी चीन में बसने वाले नाशी लोगों द्वारा बोली जाने वाली तिब्बती-बर्मी भाषा या भाषाओँ का समूह है। सन् २०१० में नाशी बोलने वालों की आबादी लगभग ३ लाख अनुमानित की गई थी।Dictionary of Languages: The Definitive Reference to More Than 400 Languages, Andrew Dalby, Columbia University Press, 2004, ISBN 978-0-231-11569-8, ... The majority of China's Naxi population, numbering just under 290000, lives in Yunnan, and of this group, more than half reside in the Lijiang Naxi Autonomous County; the rest reside in Zhongdian, Ninglang, Yongsheng, and Deqin ... तिब्बती-बर्मी परिवार में यह लोलो-बर्मी उपशाखा की सदस्य हैं और इन्हें यी लोगों की नोसू भाषा और बर्मी भाषा के क़रीब माना जाता है। शाखाएँ दो प्रकार की नाशी भाषाएँ परिभाषित की गई हैं। पश्चिमी नाशी भाषा में काफ़ी मानकीकरण हुआ है जबकि पूर्वी नाशी में बहुत सी उपभाषाएँ हैं जिनके बोलने वाले एक-दूसरे को समझ नहीं सकते। लिपि नाशी को उसकी अपनी नाशी लिपि और एक अन्य गेबा (Geba) नामक लिपि में लिखा जाता है। गेबा एक सच्ची वर्णमाला न हो कर के एक शब्दांश-माला है जिसका प्रयोग अक्सर धार्मिक मन्त्रों को लिखने के लिए किया जाता है। इन्हें भी देखें नाशी लोग नोसू भाषा तिब्बती-बर्मी भाषाएँ बर्मी भाषा सन्दर्भ 2 श्रेणी:तिब्बती-बर्मी भाषाएँ श्रेणी:चीन की भाषाएँ