411 REFERENCE · Wikipedia
गुंजन पंत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुंजन पंत Gunjan_Pant.jpg 1989 01 05 y नैनीताल, उत्तराखंड, भारत मुंबई अभिनेत्री 2004–वर्तमान स्वर्गीय कैलाश चंद्र पंत और मंजू पंत
गुंजन पंत एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी एवं भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी हुई हैं।भोजपुरी ऐक्ट्रेस गुंजन पंत: खूबसूरती और मासूमियत के लिए एक पता, यकीन ना हो तो देखिए तस्वीरें https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/bhojpuri-cinema/hot-pics-of-bhojpuri-actress-gunjan-pant-know-about-her/articleshow/75292327.cms 27 दिसंबर 2021 गुंजन पंत का परिवार उत्तराखंड के शहर नैनीताल से संबन्ध रखता है लेकिन उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में 5 जनवरी 1989 को हुआ था। गुंजन ने अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टी.वी. धारावाहिक 'जिन्दगी एक सफर' से की। जबकि फिल्मों में उनके अभिनय का सफर भोजपुरी फिल्म 'करनी के फल आज ना तो कल' से शुरू हुआ।Gunjan Pant Biography, Movies
http://www.bhojpurifilmiduniya.com/2016/01/actress-gunjan-pant.html 27 दिसंबर 2021
जीवन परिचय
गुंजन पंत का जन्म भोपाल में 5 जनवरी 1989 को हुआ था। गुंजन की शिक्षा दीक्षा भोपाल में हुई जहां बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया। गुंजन एक डॉक्टर के रूप में कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था जिसके चलते वो ग्लैमर की दुनिया में आ गईं। साल 2004 में दूरदर्शन के एक शो के सिलसिले में गुंजन का मुंबई आना हुआ जहां उनके एक परिचित ने उन्हें वीनस म्यूजिक के दफ्तर से संपर्क करने के लिए कहा। जहां एक ऑडीशन के बाद गुंजन को एक म्यूजिक एलबम में काम करने के लिए चुन लिया गया।कभी भोजपुरी का नाम तक नहीं सुना था, डॉक्टर बनने का सपना छोड़ गुंजन पंत ऐसे बनीं भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस https://www.jansatta.com/entertainment/bhojpuri/bhojpuri-actress-gunjan-pant-never-heard-of-bhojpuri-cinemawanted-to-be-a-doctor-know-her-life/1492291/ 27 दिसंबर 2021 यहीं से गुंजन के अभिनय की शुरुआत हुई। इसके तुरंत बाद उसी साल उन्हें टीवी धारावाहिक 'जिंदगी एक सफर' में काम मिला। इस धारावाहिक की शूटिंग को दौरान ही गुंजन को फिल्म का ऑफर मिला लेकिन तब गुंजन को ये नहीं पता था कि ये फिल्म भोजपुरी भाषा में बनेगी। गुंजन को उस समय भोजपुरी भाषा का ज्ञान नहीं था लेकिन बहुत कम समय में गुंजन ने इस भाषा पर अपनी महारत हासिल कर ली। आज की तारीख में गुंजन पंत भोजपुरी सिनेमा में एक जाना पहचाना नाम है।Gunjan Pant bestowed with Dr Rajendra Prasad Award https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bhojpuri/movies/news/gunjan-pant-bestowed-with-dr-rajendra-prasad-award/articleshow/50123145.cms 27 दिसंबर 2021
फिल्में
सालफ़िल्मभूमिकाभाषानोट्स2008करनी के फल आज ना तो कलभोजपुरी2008हमार मदर इंडियाभोजपुरी2010नथूनिया पे गोली मारे मुख्य भूमिकाभोजपुरी2010मार देब गोली केहू ना बोलीमुख्य भूमिकाभोजपुरी2010चंदू की चमेली मुख्य भूमिका भोजपुरी2013लक्ष्मण रेखा मुख्य भूमिकाभोजपुरी2015सुहाग मुख्य भूमिका भोजपुरी2015नहले पे दहला मुख्य भूमिकाभोजपुरी2015कोठा जहां प्यार बिकेला मुख्य भूमिकाभोजपुरी2017बैरी बइल सजनवा हमार मुख्य भूमिकाभोजपुरी2018यादव पान भंडार मुख्य भूमिकाभोजपुरी2018ये इश्क बड़ा बेदर्दी मुख्य भूमिकाभोजपुरी2019हमरा के तोहरा प्यार भइल बा मुख्य भूमिकाभोजपुरी2019ओम हर हर महादेवभोजपुरी2021कवन कसूर संध्या भोजपुरी
सम्मान एवं पुरस्कार
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अवार्ड
मितवा थिएटर अवार्ड
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय अभिनेता
श्रेणी:1989 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:उत्तराखण्ड के लोग