Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झंग ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के बीच में १२ संख्या द्वारा नामांकित ज़िला झंग है (पीले रंग में) झंग (उर्दू: ur جھنگ, अंग्रेज़ी: Jhang) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक ज़िला है। झंग ज़िले की राजधानी झंग शहर है। इस ज़िले की चार तहसीलें हैं - झंग, अठारा हज़ारी, शोरकोट और अहमदपुर सियाल। यह ज़िला पाकिस्तानी पंजाब प्रान्त के मध्य में स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में सरगोधा ज़िले से, उत्तर-पूर्व में गुजराँवाला ज़िले से, पूर्व में फ़ैसलाबाद और टोबा टेक सिंह ज़िलों से, दक्षिण में ख़ानेवाल और मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िलों से, पश्चिम में लइया और भक्कर ज़िलों से और पश्चिमोत्तर में ख़ुशाब ज़िले से लगतीं हैं। विवरण झंग ज़िले में सन् २००६ में ३३,५३,००० लोगों की आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब ८,८०९ वर्ग किमी है। झंग ज़िले का इलाक़ा पंजाब और पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे पुराने आबाद हुए क्षेत्रों में से एक समझा जाता है। यहाँ पंजाबी भाषा की एक अलग 'झंगोची' नामक उपभाषा बोली जाती है, जिसे कभी-कभी 'झांगवी' या 'रचनावी' भी कहते हैं। पंजाब के दो लोक-नृत्य - झुम्मर और सम्मी - झंग से ही उत्पन्न हुए हैं। पंजाब की प्रसिद्ध हीर-राँझा प्रेमकथा की हीर भी झंग ज़िले की ही रहने वाली थी। यहाँ सदियों से सियाल समुदाय का ज़ोर रहा है।The imperial gazetteer of India, William Wilson Hunter (Director-General of Statistics to the Government of India), Trubner & Co, London, 1881, ... In modern times, the history of Jhang centers in the family of Sials ... sials of Jhang are Muhammadans of Rajput descent, whose ancestor, Rai Shankar of Daranagar, emigrated early in the 13th century from the Gangetic Doab ... झेलम जिले के कुछ दृष्य इन्हें भी देखें झंग सियाल पाकिस्तानी पंजाब हीर राँझा बाहरी कड़ियाँ त्रिमू हेड (बाँध) की सैर, झेलम और चनाब नदियों के संगम-स्थल के बाद बने बांध की यू-ट्यूब पर छोटी फ़िल्म सन्दर्भ 2 श्रेणी:पाकिस्तानी पंजाब के ज़िले श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले